आर...आठ वार्ड उम्मीदवार नर्विरिोध विजयी

Published at :14 Nov 2015 8:19 PM (IST)
विज्ञापन
आर...आठ वार्ड उम्मीदवार नर्विरिोध विजयी

आर…आठ वार्ड उम्मीदवार निर्विरोध विजयी फोटो 14आर-ए-चुनाव चिह्न आवंटित करते सीओ कुंवर सिंह पाहन.रामगढ़. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत रामगढ़ प्रखंड के सभागार में शनिवार को मुखिया/ वार्ड उम्मीदवारों की बीच चुनाव चिन्ह का वितरण किया गया. निर्वाची पदाधिकारी सह सीओ रामगढ़ कुंवर सिंह पाहन ने उम्मीदवारों के चुनाव चिह्न की विधिवत घोषणा की. इसके […]

विज्ञापन

आर…आठ वार्ड उम्मीदवार निर्विरोध विजयी फोटो 14आर-ए-चुनाव चिह्न आवंटित करते सीओ कुंवर सिंह पाहन.रामगढ़. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत रामगढ़ प्रखंड के सभागार में शनिवार को मुखिया/ वार्ड उम्मीदवारों की बीच चुनाव चिन्ह का वितरण किया गया. निर्वाची पदाधिकारी सह सीओ रामगढ़ कुंवर सिंह पाहन ने उम्मीदवारों के चुनाव चिह्न की विधिवत घोषणा की. इसके बाद सभी को चुनाव चिह्न का वितरण किया. निर्वाची पदाधिकारी कुंवर सिंह पाहन ने बताया कि 28 नवंबर को मतदान व 13 दिसंबर को मतगणना की तिथि तय है. चुनाव चिह्न के वितरण के बाद तीनों पंचायतों के आठ वार्ड उम्मीदवारों के निर्विरोध जीत की घोषणा की. इनमें दोहाकातू पंचायत के वार्ड -आठ के सोमरा बेदिया, वार्ड-छह की रीता देवी, कुंदरूकला पंचायत के वार्ड- एक के सुनीता देवी, वार्ड-तीन की द्रोपती देवी, वार्ड सात के छोटेलाल मुंडा, बारलौंग पंचायत के वार्ड-एक की सरिता देवी, वार्ड-दो की रेखा देवी व वार्ड सात की पुनिया देवी का नाम शामिल हैं. इन वार्ड उम्मीदवारों को सोमवार को प्रमाण-पत्र दिया जायेगा. मौके पर सहायक निर्वाचन पदाधिकारी डॉ अंबोज कुमार महतो, सहायक निर्वाची पदाधिकारी सीआई अनिल कुमार, जीपीएस मोहनलाल ठाकुर, जितेंद्र कुमार दूबे, मनीष कुमार सिंह, ब्रह्मानंद पाठक, वकील, महेश्वर महतो, यशवंत सिन्हा, विनीता सिंह, प्रभु जायसवाल सहित अन्य कर्मियों के द्वारा चुनाव कार्य में सहयोग किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola