....सोहराय मेला में ऑरकेस्ट्रा का आयोजन

Published at :14 Nov 2015 8:19 PM (IST)
विज्ञापन
....सोहराय  मेला में ऑरकेस्ट्रा का आयोजन

….सोहराय मेला में ऑरकेस्ट्रा का आयोजन फोटो -14 घाटो -3 नृत्य प्रस्तुत करती डांसर घाटोटांड़. सोहराय मेला समिति द्वारा 13 नवंबर की रात दुरू कसमार मैदान में ऑरकेस्ट्रा का आयोजन किया गया . उदघाटन मुख्य अतिथि झामुमो रामगढ़ जिलाध्यक्ष विनोद किस्कू व विशिष्ट अतिथि तालो मांझी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया . उदघाटन के […]

विज्ञापन

….सोहराय मेला में ऑरकेस्ट्रा का आयोजन फोटो -14 घाटो -3 नृत्य प्रस्तुत करती डांसर घाटोटांड़. सोहराय मेला समिति द्वारा 13 नवंबर की रात दुरू कसमार मैदान में ऑरकेस्ट्रा का आयोजन किया गया . उदघाटन मुख्य अतिथि झामुमो रामगढ़ जिलाध्यक्ष विनोद किस्कू व विशिष्ट अतिथि तालो मांझी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया . उदघाटन के उपरांत रांची से आये मनोज म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने सांस्कृतिक संध्या का आगाज भक्ति गीतों से किया . इसके उपारांत एक से बड़ कर एक हिंदी , नागपुरी व भोजपुरी गीत प्रस्तुत किया गया . ग्रुप की डांसर जूली , प्रीति , मोनिका व रानी ने कई डांस प्रस्तुत कर उपस्थित दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया . गायकों में मजबूल खान ,संगीता , राजेश राज , शहजादा सलीम ने भी कई कर्ण प्रिय गीत प्रस्तुत किये . जिसको उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा . सांस्कृतिक कार्यक्रम के सफल आयोजन में आयोजन समिति के अध्यक्ष उमेश गंझू, सचिव विकास कुमार, कोषाध्यक्ष राम कुमार भोगता, संगठन मंत्री देवा नंद भोगता संरक्षक लोक नाथ गंझू, नरेश महतो , नंद लाल गंझू, कमलेश गंझू, महावीर तुरी, महेश भोगता , छोटन तुरी, गोपाल गंझू, महेंद्र गंझू आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा .

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola