पुलिस को देख भागा, कुएं में डूबा, मौत

Published at :10 Nov 2015 10:03 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस को देख भागा, कुएं में डूबा, मौत

पुलिस को देख भागा, कुएं में डूबा, मौत फोटो फाइल : 10 चितरपुर एफ, जी युवक का शव व थाना में लोगों की भीड़गोला.गोला थाना क्षेत्र के डभातू गांव में सोमवार की रात कुएं में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी. बताया जाता है कि बंशीगढ़ा के समीप कुछ लोग जुआ खेल रहे […]

विज्ञापन

पुलिस को देख भागा, कुएं में डूबा, मौत फोटो फाइल : 10 चितरपुर एफ, जी युवक का शव व थाना में लोगों की भीड़गोला.गोला थाना क्षेत्र के डभातू गांव में सोमवार की रात कुएं में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी. बताया जाता है कि बंशीगढ़ा के समीप कुछ लोग जुआ खेल रहे थे. इस बीच गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जुआ खेल रहे जुआरियों को खदेड़ना शुरू कर दिया. यहां बगल में खड़े अनुज कुमार उर्फ मेघनाथ पुलिस को देख कर भागने लगा. भागने के दाैरान वह एक कुएं में गिर गया. इसके कारण घटनास्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गयी. उधर, पुलिस ने आधा दर्जन जुआरियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस संदर्भ में मृतक के बड़े भाई मनोज महतो ने गोला थाना में आवेदन दिया है. इसके आधार पर पुलिस ने यूडी का मामला दर्ज किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola