फ्लैग-एक एएसआइ सहित चार पुलिसकर्मी निलंबित

फ्लैग-एक एएसआइ सहित चार पुलिसकर्मी निलंबित हेडिंग-दिनेश बने पतरातू सर्किल के निरीक्षक रामगढ़. रामगढ़ के एसपी डॉ एम तमिल वाणन ने रामगढ़ थाना के एक एएसआइ व चार सिपाहियों को निलंबित कर दिया है. उन्हें रामगढ़ महाविद्यालय के निकट हुए एक सेवानिवृत्त सीसीएलकर्मी के आवास पर हुई डकैती के मामले में लापरवाही बरतने के आरोप […]
फ्लैग-एक एएसआइ सहित चार पुलिसकर्मी निलंबित हेडिंग-दिनेश बने पतरातू सर्किल के निरीक्षक रामगढ़. रामगढ़ के एसपी डॉ एम तमिल वाणन ने रामगढ़ थाना के एक एएसआइ व चार सिपाहियों को निलंबित कर दिया है. उन्हें रामगढ़ महाविद्यालय के निकट हुए एक सेवानिवृत्त सीसीएलकर्मी के आवास पर हुई डकैती के मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित किया गया है. निलंबित होने वालों में रामगढ़ थाना के एएसआइ महेंद्र मिश्र, सिपाही संजय कुमार, सिपाही दिलीप कुमार, सिपाही कैलाश कुमार व सिपाही त्रिभुवन कुमार शामिल हैं. एसपी ने मांडू के अंचल पुलिस निरीक्षक दिनेश पासवान का तबादला कर दिया है. दिनेश पासवान को पतरातू अंचल का पुलिस निरीक्षक बनाया गया है. गोला अंचल के पुलिस निरीक्षक जीडी मिश्रा को मांडू अंचल के पुलिस निरीक्षक का अतिरिक्त प्रभारी दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










