मुखिया के 27 व वार्ड सदस्य के 50 नामांकन

Published at :29 Oct 2015 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
मुखिया के 27 व वार्ड सदस्य के 50 नामांकन

मुखिया के 27 व वार्ड सदस्य के 50 नामांकन चितरपुर प्रखंड फोटो फाइल : 29 चितरपुर ए – चितरपुर प्रखंड कार्यालय में मुखिया प्रत्याशी के लिये नामांकन फॉर्म जमा करती गीता देवी फोटो फाइल : 29 चितरपुर बी – वार्ड के लिए नामांकन कराने पहुंचे संजय नायक फोटो फाइल : 29 चितरपुर सी – मुखिया […]

विज्ञापन

मुखिया के 27 व वार्ड सदस्य के 50 नामांकन चितरपुर प्रखंड फोटो फाइल : 29 चितरपुर ए – चितरपुर प्रखंड कार्यालय में मुखिया प्रत्याशी के लिये नामांकन फॉर्म जमा करती गीता देवी फोटो फाइल : 29 चितरपुर बी – वार्ड के लिए नामांकन कराने पहुंचे संजय नायक फोटो फाइल : 29 चितरपुर सी – मुखिया के लिए नामांकन कराने पहुंचे रमेश करमाली फोटो फाइल : 29 चितरपुर डी – मुखिया के लिए नामांकन कराने पहुंचे दिलीप कुमार सावफोटो फाइल : 29 चितरपुर ई – निरीक्षण के लिए प्रखंड कार्यालय पहुंचे उपायुक्तचितरपुर / दुलमी. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन के चौथे दिन गुरुवार को चितरपुर प्रखंड कार्यालय में नामांकन फॉर्म खरीदने एवं मुखिया व वार्ड सदस्य प्रत्याशी पद में नामांकन कराने को लेकर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी. गुरुवार को प्रखंड कार्यालय में मुखिया के लिए 27 व वार्ड सदस्य प्रत्याशी के लिए लगभग 50 लोगों ने नामांकन परचा दाखिल किया. मुखिया के लिए निर्वाचन पदाधिकारी मोनिका टुटी और वार्ड सदस्य के लिए निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में बीडीओ विकास तिर्की मौजूद थे. मौके पर सहायक अवर निरीक्षक असलम खान सदलबल मौजूद थे. इन लोगों ने कराया नामांकनचितरपुर प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को लोग अपने समर्थकों के साथ मुखिया व वार्ड सदस्य के लिए नामांकन कराने पहुंचे. इस दौरान मुखिया के लिए बोरोबिंग पंचायत से गीता देवी, भुचूंगडीह पंचायत से रमेश करमाली, मगन मांझी, चितरपुर पश्चिमी से करीम अनवर, नफिसा खातून, सबी उल्लाह, मोजाहिद आलम, फयाजुल इसलाम, जुबैद अहमद, चितरपुर उत्तरी से दिलीप कुमार साव, राजदीप पोद्दार, मितन राम, चितरपुर पूर्वी से नाजिया साबा, मायल से सावित्री देवी, चितरपुर दक्षिणी से नजीर मुहम्मद, सम्स परवेज, अब्दुल्लाह, बख्तियार खान, सनत उल्लाह, नदीम अहमद, फलाउदीन, सेवई उत्तरी से मनी देवी, भगवती महतो, सुकरीगढ़ा से मथुरा महतो, कोलेश्वर महतो, छत्रु साव ने अपना नामांकन परचा दाखिल किया. वार्ड सदस्य के लिए चितरपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न वार्डों से संजय नायक सहित लगभग 50 लोगों ने अपना नामांकन परचा दाखिल किया. मुखिया तीन व वार्ड सदस्य के लिए 42 फॉर्म बिके चौथे दिन गुरुवार को फॉर्म खरीदने को लेकर प्रखंड कार्यालय में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी. मुखिया के लिए तीन फॉर्म व वार्ड सदस्य के लिए 42 फॉर्म की खरीदारी हुई. उपायुक्त ने किया निरीक्षण 26 से 30 अक्तूबर तक प्रत्याशियों को प्रपत्र बिक्री एवं नामांकन की तिथि घोषित की गयी है. चौथे दिन गुरुवार को रामगढ़ उपायुक्त ने प्रखंड कार्यालय पहुंच कर विधि व्यवस्था की जायजा लिया. उन्होंने निर्वाचन पदाधिकारी मौजूद मोनिका टुटी व विकास तिर्की सहित प्रखंड कर्मियों को कई दिशा निर्देश दिये. दुलमी में 32 मुखिया व वार्ड सदस्य के लिए 165 लोगों ने परचे भरे दुलमी.दुलमी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में मुखिया पद के लिए 32 लोगों ने नामांकन परचे दाखिल किये हैं. वार्ड सदस्य के लिए 165 लोगों ने परचे भरे. जानकारी के अनुसार पोटमदगा पंचायत से मुखिया पद के लिए प्रकाश महली, रमेश बेदिया, सीरु से महेश्वर महतो, मनोज महतो, हरिवंश महतो, मनोहर महतो सहित विभिन्न पंचायतों से 32 लोगों ने अपना नामांकन परचा दाखिल किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola