जिला परिषद के छह व पंसस के पांच ने परचे भरे

Published at :29 Oct 2015 8:42 PM (IST)
विज्ञापन
जिला परिषद  के छह व पंसस के पांच  ने परचे भरे

जिला परिषद के छह व पंसस के पांच ने परचे भरे फोटो 29गिद्दी 21,22,23,24,25,26-नामांकन करने वाले जिप उम्मीदवार पुरुषोत्तम पांडेय, लखनलाल महतो, राकेश कुमार सिंह, प्रभात कुमार सिंह, सुदर्शन महतो, धनेश्वर महतो गिद्दी(हजारीबाग).हजारीबाग अपर समाहर्त्ता कार्यालय में गुरुवार को डाड़ी भाग एक व दो के छह जिला परिषद सदस्य के उम्मीदवारों ने परचा भरा. निर्वाची […]

विज्ञापन

जिला परिषद के छह व पंसस के पांच ने परचे भरे फोटो 29गिद्दी 21,22,23,24,25,26-नामांकन करने वाले जिप उम्मीदवार पुरुषोत्तम पांडेय, लखनलाल महतो, राकेश कुमार सिंह, प्रभात कुमार सिंह, सुदर्शन महतो, धनेश्वर महतो गिद्दी(हजारीबाग).हजारीबाग अपर समाहर्त्ता कार्यालय में गुरुवार को डाड़ी भाग एक व दो के छह जिला परिषद सदस्य के उम्मीदवारों ने परचा भरा. निर्वाची पदाधिकारी अपर समाहर्त्ता अंजनी कुमार के सामने डाड़ी भाग एक के जिप उम्मीदवार धनेश्वर महतो, सुदर्शन महतो तथा डाड़ी भाग दो के राकेश कुमार सिंह, पुरुषोत्तम पांडेय, लखनलाल महतो, प्रभात कुमार सिंह ने अपने-अपने प्रस्तावक के साथ परचा दाखिल किया. हजारीबाग अनुमंडल कार्यालय में निर्वाची पदाधिकारी अनुज कुमार प्रसाद के समाने डाड़ी प्रखंड के मिश्राइनमोढ़ा पंचायत की पंसस उम्मीदवार रेखा देवी, होन्हेमोढ़ा पंचायत की मीना देवी, वीणा देवी, हुआग पंचायत के सबरूल हक अंसारी, गिद्दी क पंचायत के दीपक झा सहित कई उम्मीदवारों ने परचा दाखिल किया. पंसस के उम्मीदवार नामांकन करने के लिए अनुमंडल कार्यालय में देर शाम तक जमे रहे. मालूम हो कि चार दिनों के अंदर जिप सदस्य के 29 तथा पंचायत समिति सदस्य के 17 से अधिक उम्मीदवार नामांकन का परचा दाखिल कर चुके हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola