लीड) सरना समिति ने कार्य का किया विरोध

लीड) सरना समिति ने कार्य का किया विरोध सरना समिति ने निर्माण स्थल पर सरना पूजा होने की बात कही 28बीएचयू – 4 में विरोध करते समिति के लोगभुरकुंडा.चैनगडा सरना स्थल पर मुखिया फंड से चबूतरे का निर्माण कराया जा रहा था. इसका विरोध सरना समिति, चैनगडा के लोगों ने किया. समिति के लोगों ने […]
लीड) सरना समिति ने कार्य का किया विरोध सरना समिति ने निर्माण स्थल पर सरना पूजा होने की बात कही 28बीएचयू – 4 में विरोध करते समिति के लोगभुरकुंडा.चैनगडा सरना स्थल पर मुखिया फंड से चबूतरे का निर्माण कराया जा रहा था. इसका विरोध सरना समिति, चैनगडा के लोगों ने किया. समिति के लोगों ने कहा कि बिना आम सभा कराये ही चबूतरे का निर्माण किया जा रहा है. सरना समिति के लोगों से राय भी नहीं ली गयी. समिति के लोगों ने बताया कि एक लाख 35 हजार की लागत से चबूतरे का निर्माण होना है. लोगों ने कहा कि चबूतरे का निर्माण समिति द्वारा ही कराया जाये. विरोध करनेवालों में संदीप टोप्पो, शिव बेदिया, दीपक मुंडा, संजय बेदिया, राजेश बेदिया, दाहो बेदिया, महादेव बेदिया, बसंत उरांव, गिरिशंकर महतो, उमेश महतो, विनोद महतो, बंधन महतो, टुनटुन बेदिया, दिलीप बेदिया, जीवन बेदिया, शिवलाल बेदिया, चरका बेदिया, कामेश्वर बेदिया, सुरेश बेदिया, सुखदेव बेदिया, गेंदलाल बेदिसा, आनंद टोप्पो, सोनू उरांव, छोटे लाल बेदिया आदि शामिल थे. गाैरतलब हो कि पिछले कई वर्षों से इस स्थल पर समिति द्वारा सरना पूजा मनायी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










