चोरी के आरोप में दो को जेल

Published at :28 Oct 2015 8:41 PM (IST)
विज्ञापन
चोरी के आरोप में दो को जेल

चोरी के आरोप में दो को जेल कुजू.कुजू ओपी क्षेत्र के बोंगावार कोयरी टोला के एक आवास में टीवी सहित अन्य सामान की चोरी करने के आरोप में कुजू पुलिस ने मंगलवार की रात दो युवकों को गिरफ्तार किया. बुधवार को पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार दोनों युवकों को रामगढ़ उपकारा भेज दिया. […]

विज्ञापन

चोरी के आरोप में दो को जेल कुजू.कुजू ओपी क्षेत्र के बोंगावार कोयरी टोला के एक आवास में टीवी सहित अन्य सामान की चोरी करने के आरोप में कुजू पुलिस ने मंगलवार की रात दो युवकों को गिरफ्तार किया. बुधवार को पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार दोनों युवकों को रामगढ़ उपकारा भेज दिया. मिली जानकारी के अनुसार, बोंगावार कोयरी टोला निवासी राजेश महतो के आवास में चोरों ने दोपहर में टीवी सहित अन्य सामान की चोरी कर ली थी. बाद में ग्रामीणों ने शक के आधार पर गांव के ही सोहन महतो व विजय करमाली से पूछताछ की. दोनों ने चोरी की बात स्वीकार की. चोरी के सामान झाड़ी से बरामद किये गये. ग्रामीणों ने इसकी सूचना कुजू पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola