लीड) फ्लैग- डीसी ने की जिला स्तरीय बैंकर्स समिति के साथ बैठक, कहा

Published at :28 Oct 2015 8:25 PM (IST)
विज्ञापन
लीड) फ्लैग- डीसी ने की जिला स्तरीय बैंकर्स समिति के साथ बैठक, कहा

लीड) फ्लैग- डीसी ने की जिला स्तरीय बैंकर्स समिति के साथ बैठक, कहा हेडिंग-किसानों को ऋण उपलब्ध करायें बैंक राज्य स्थापना दिवस के मौके पर ऋण मेला लगाने का निर्णय 2015-16 में अब तक हुए ऋण वितरण की समीक्षा निर्धारित लक्ष्य 335.83 करोड़ के विरुद्ध कुल 330.69 करोड़ ऋण का वितरण किया गयाफोटो फाइल 28आर-बी-बैठक […]

विज्ञापन

लीड) फ्लैग- डीसी ने की जिला स्तरीय बैंकर्स समिति के साथ बैठक, कहा हेडिंग-किसानों को ऋण उपलब्ध करायें बैंक राज्य स्थापना दिवस के मौके पर ऋण मेला लगाने का निर्णय 2015-16 में अब तक हुए ऋण वितरण की समीक्षा निर्धारित लक्ष्य 335.83 करोड़ के विरुद्ध कुल 330.69 करोड़ ऋण का वितरण किया गयाफोटो फाइल 28आर-बी-बैठक में उपायुक्त व अन्य अधिकारी.रामगढ़. रामगढ़ समाहरणालय भवन के सभागार में बुधवार को जिला स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त ए दोड्डे ने की. बैठक में जिला के सभी बैंकों के अधिकारी व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे. बैठक में उपायुक्त ने सभी बैंकों के पदाधिकारियों से कहा कि किसानों की फसलें खराब हो गयी हैं. इसे ध्यान में रखते हुए बैंक किसानों को सुलभ तरीके से केसीसी उपलब्ध कराये. किसानों को ऋण लेने में किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े. इस पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया. वित्तीय वर्ष 2015-16 में अब तक हुए ऋण वितरण की समीक्षा की गयी. एलडीएम जेके सिन्हा ने बताया कि निर्धारित लक्ष्य 335.83 करोड़ के विरुद्ध कुल 330.69 करोड़ ऋण का वितरण किया गया है. जिला का ऋण जमा अनुपात 47.36 प्रतिशत रहा. इसे अगले तिमाही में बढ़ा कर 50 प्रतिशत से ऊपर ले जाने का निर्देश उपायुक्त ने दिया. बैठक में नाबार्ड के डीडीएम प्रमोद कुमार ने क्षेत्र आधारित बैंकिंग योजना की जानकारी दी. जिले में झारखंड राज्य स्थापना दिवस के मौके पर ऋण मेला लगाने का निर्णय लिया गया. उपायुक्त ने सभी बैंकों को मेले में ऋण वितरण का लक्ष्य दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola