बंद रहेगा बड़े वाहनों का प्रवेश

Published at :15 Oct 2015 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
बंद रहेगा बड़े वाहनों का प्रवेश

बंद रहेगा बड़े वाहनों का प्रवेश 15बीएचयू-5-बैठक में उपस्थित लोग.शांति समिति की बैठक.भुरकुंडा. दुर्गा पूजा व मुहर्रम को लेकर भुरकुंडा थाना में गुरुवार को शांति समिति की बैठक चमनलाल की अध्यक्षता में हुई. बैठक में बीडीओ कुमार अभिनव स्वरूप भी उपस्थित थे. बैठक में निर्णय लिया गया कि त्योहारों को देखते हुए क्षेत्र में यातायात […]

विज्ञापन

बंद रहेगा बड़े वाहनों का प्रवेश 15बीएचयू-5-बैठक में उपस्थित लोग.शांति समिति की बैठक.भुरकुंडा. दुर्गा पूजा व मुहर्रम को लेकर भुरकुंडा थाना में गुरुवार को शांति समिति की बैठक चमनलाल की अध्यक्षता में हुई. बैठक में बीडीओ कुमार अभिनव स्वरूप भी उपस्थित थे. बैठक में निर्णय लिया गया कि त्योहारों को देखते हुए क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए रूट में जरूरी बदलाव किये जायेंगे. त्योहार के दौरान भीड़ को देखते हुए बड़े वाहनों का प्रवेश बाजार क्षेत्र में बंद रखा जायेगा. थाना प्रभारी अतिन कुमार ने कहा कि षष्ठी के दिन से बड़े वाहन थाना के रास्ते पीओ ऑफिस के पास निकलेंगे. किसी प्रकार की अफवाह, आपराधिक या दुर्घटना से संबंधित सूचना पुलिस को 9431706323 पर दें. बैठक में उप प्रमुख अनिल सिंह, टिकेश्वर महतो, जैनूल हक, राम इकबाल सिंह, विनय सिंह, सुभाष यादव, संतोष राम, श्याम सुंदर सिंह, राजेश्वर शर्मा, लखेंद्र राय, इकबाल खान, रिजवान, ललन सिंह, प्रेम गुप्ता, जितेंद्र वर्मा, नईम खान, उत्तम कुमार, जितेंद्र गुप्ता, राजकिशोर पांडेय, दर्शन गंझू, आजाद भुइयां, संतन सिंह, कमलेश शर्मा, कृष्णा यादव, अनुज मिश्रा, मो अनवर, हरिशंकर चौधरी, शंकर विश्वकर्मा, अजय सिंह आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola