कोयले में पत्थर-मट्टिी की अधिकता वाले डंपरों को रोका

Published at :06 Oct 2015 10:23 PM (IST)
विज्ञापन
कोयले में पत्थर-मट्टिी की अधिकता वाले डंपरों को रोका

कोयले में पत्थर-मिट्टी की अधिकता वाले डंपरों को रोकाघाटोटांड़. सीसीएल केदला बसंतपुर वाशरी में केदला उत्खनन परियोजना से जो कोयला आ रहा है उसमें पत्थर व मिट्टी की मात्रा बहुत अधिक है. जिससे वाशरी का उत्पादन प्रभावित हो रहा है. उक्त जानकारी देते हुए वाशरी के परियोजना पदाधिकारी एके सिंह ने मंगलवार को केदला उत्खनन […]

विज्ञापन

कोयले में पत्थर-मिट्टी की अधिकता वाले डंपरों को रोकाघाटोटांड़. सीसीएल केदला बसंतपुर वाशरी में केदला उत्खनन परियोजना से जो कोयला आ रहा है उसमें पत्थर व मिट्टी की मात्रा बहुत अधिक है. जिससे वाशरी का उत्पादन प्रभावित हो रहा है. उक्त जानकारी देते हुए वाशरी के परियोजना पदाधिकारी एके सिंह ने मंगलवार को केदला उत्खनन परियोजना से आये ज्यादा मिट्टी पत्थर वाले पांच डंपरों को चिह्नित कर रोक दिया. इसके बाद से कोयला रिसीविंग का कार्य देर शाम तक बंद रहा. जिन डंपरों को कोयला अच्छा नहीं होने के कारण रोका गया था, उनमें जेएच-05ए -8007, जेएच-2एबी-6980, जेएच-02 भी-5491, जेएच-02जी-3116 व जेएच-02एबी- 9302 शामिल हैं. परियोजना पदाधिकारी ने बताया कि केदला उत्खनन परियोजना से नया टेंडर में मात्र एक माह कोयला ठीक आया. इसके बाद लगातार ज्यादा पत्थर व मिट्टी मिला कोयला आने लगा. जिसकी शिकायत उन्होंने कई बार प्रबंधन से की. यहां तक कि मंगलवार को भी उन्होंने वैसे वाहनों को रोक कर केदला उत्खनन परियोजना के परियोजना पदाधिकारी को सूचित कर मौके पर आकर देख लेने का अनुरोध किया. परंतु देर शाम तक कोई नहीं आया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola