राष्ट्रव्यापी हड़ताल की समीक्षा की गयी

Updated at :03 Oct 2015 8:44 PM
विज्ञापन
राष्ट्रव्यापी हड़ताल की समीक्षा की गयी

राष्ट्रव्यापी हड़ताल की समीक्षा की गयीघाटोटांड़. यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन सीसीएल झारखंड उत्खनन परियोजना शाखा समिति की बैठक रविवार को झारखंड 15 नंबर यूनियन कार्यालय में हुई. अध्यक्षता यूनियन के शाखा अध्यक्ष अशोक सिंह ने की. बैठक में पिछले माह दो सितंबर को हुए राष्ट्रव्यापी हड़ताल की समीक्षा की गयी. इसके अलावा परियोजना का विस्तारीकरण […]

विज्ञापन

राष्ट्रव्यापी हड़ताल की समीक्षा की गयीघाटोटांड़. यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन सीसीएल झारखंड उत्खनन परियोजना शाखा समिति की बैठक रविवार को झारखंड 15 नंबर यूनियन कार्यालय में हुई. अध्यक्षता यूनियन के शाखा अध्यक्ष अशोक सिंह ने की. बैठक में पिछले माह दो सितंबर को हुए राष्ट्रव्यापी हड़ताल की समीक्षा की गयी. इसके अलावा परियोजना का विस्तारीकरण कार्य के लिए आयी आउटसोर्सिंग कंपनी बीजीआर के कार्य पद्धति सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर आंदोलन करने पर विचार-विमर्श किया गया. तय किया गया कि यूनियन परियोजना के विभिन्न समस्याओं को लेकर दीपावली के बाद परियोजना कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर प्रबंधन से मजदूरों की मांगों को पूरा करने का अनुरोध किया जायेगा. बैठक में यूनियन के सचिव राजेंद्र प्रसाद सिंह, सकलदेव कुमार, इम्तियाज अहमद, होरिल नोनियां, अनूप सिन्हा, पप्पू , छोटू साव, अमृत लोहार, केदार सेवाई आदि शामिल थे .

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola