इंजीनियर यादवेंद्र के घर में एसीबी का छापा

Updated at :03 Oct 2015 7:28 AM
विज्ञापन
इंजीनियर यादवेंद्र के घर में एसीबी का छापा

रांची : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप कार्यपालक अभियंता के पद से निलंबित इंजीनियर यादवेंद्र सिंह के आवास में छापेमारी की. छापेमारी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के आइजी मुरारी लाल मीणा के निर्देश पर अशोकनगर रोड नंबर चार स्थित आवास में हुई. छापेमारी के दौरान टीम […]

विज्ञापन
रांची : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप कार्यपालक अभियंता के पद से निलंबित इंजीनियर यादवेंद्र सिंह के आवास में छापेमारी की. छापेमारी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के आइजी मुरारी लाल मीणा के निर्देश पर अशोकनगर रोड नंबर चार स्थित आवास में हुई.
छापेमारी के दौरान टीम में शामिल सदस्यों को दो लॉकर के बारे जानकारी मिली है. हालांकि शुक्रवार को लॉकर खोल कर देखा नहीं जा सका है. एसीबी आइजी मुरारी लाल मीणा ने बताया कि लॉकर में क्या है, यह बाद में देखा जायेगा. फिलहाल छापेमारी के दौरान इंजीनियर के घर से कोई खास पॉपर्टी, जेवरात, रुपये या दूसरे बहुमूल्या सामान नहीं मिले हैं. कुछ सामान मिले हैं, जिनकी सूची तैयार की जा रही है. एसीबी के अधिकारियों के अनुसार यादवेंद्र सिंह पूर्व में ग्रामीण कार्य विकास विभाग रामगढ़ में कार्यपालक अभियंता के पद पर पदस्थापित थे.
अपने पद पर रहते हुए रहते पर यादवेंद्र सिंह के अलावा कुछ अन्य अभियंता पर 10 करोड़ रुपये सरकारी राजस्व का गबन कर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप था. सरकार के निर्देश पर यादवेंद्र सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में केस भी दर्ज किया था. आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में जांच के दौरान एसीबी के अधिकारियों को अशोक नगर में आवास होने की भी जानकारी मिली थी.
इंजीनियर के आवास में छापेमारी करने पहुंचे एसीबी के इंस्पेक्टर करोड़ों का मकान और जमीन देख कर दंग रह गये. अंदर प्रवेश करने पर इंस्पेक्टर ने देखा कि मकान के अंदर एक- एक कमरे में इंटीरियर में लाखों रुपये खर्च किये गये हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola