मजदूरों का शोषण बरदाश्त नहीं : दिलीप
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :26 Sep 2015 7:50 AM
विज्ञापन

भुरकुंडा : राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ की बैठक शुक्रवार को रिवर साइड स्थित रेस्ट हाउस में हुई. इसकी अध्यक्षता चंचल भट्टाचार्य ने की. संचालन संतोष यादव ने किया. बैठक में क्षेत्रीय सचिव दिलीप यादव ने कहा कि आरसीमएस मजदूरों की समस्याओं के प्रति सदैव गंभीर रहा है. मजदूरों का शोषण हम कभी बरदाश्त नहीं करेंगे. […]
विज्ञापन
भुरकुंडा : राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ की बैठक शुक्रवार को रिवर साइड स्थित रेस्ट हाउस में हुई. इसकी अध्यक्षता चंचल भट्टाचार्य ने की. संचालन संतोष यादव ने किया. बैठक में क्षेत्रीय सचिव दिलीप यादव ने कहा कि आरसीमएस मजदूरों की समस्याओं के प्रति सदैव गंभीर रहा है.
मजदूरों का शोषण हम कभी बरदाश्त नहीं करेंगे. मजदूरों की समस्याओं को दूर करने के लिए बरका-सयाल की विभिन्न परियोजना प्रबंधकों के साथ वार्ता की जायेगी. बताया गया कि एक अक्तूबर को सयाल के अांबेडकर भवन में यूनियन के राष्ट्रीय महामंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे. सम्मेलन को लेकर विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क किया जा रहा है.
बैठक में बलिराम सिंह, डॉ जीआर भगत, मनोज सिंह, ज्ञानचंद्र गुप्ता, हेमंत कुमार, सोरेन, सुदर्शन प्रसाद, विनोद राम, शंकर साव, सुरेश राम, शंकर मंडल, बैजनाथ यादव, धर्मेंद्र यादव, शेषनाथ यादव, कन्हैया सिंह, सरोज सिंह, प्रभु, जगदीश, ललन प्रसाद, नरेश, कैलाश, राजू सिंह, कमलेश यादव उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










