गिद्दी कोयलांचल में खेल को बढ़ावा देने की मांग

गिद्दी(हजारीबाग). भाजपा के स्थानीय नेता प्रवीण कुमार सिंह ने मंगलवार को रांची प्रोजेक्ट भवन में प्रदेश के खेल मंत्री अमर कुमार बाउरी से मुलाकात की. भाजपा नेता प्रवीण कुमार सिंह ने उनसे कहा कि गिद्दी कोयलांचल व इसके इसके आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभावान खिलाडि़यों की कोई कमी नहीं है. कोयला क्षेत्रों में 60 […]
गिद्दी(हजारीबाग). भाजपा के स्थानीय नेता प्रवीण कुमार सिंह ने मंगलवार को रांची प्रोजेक्ट भवन में प्रदेश के खेल मंत्री अमर कुमार बाउरी से मुलाकात की. भाजपा नेता प्रवीण कुमार सिंह ने उनसे कहा कि गिद्दी कोयलांचल व इसके इसके आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभावान खिलाडि़यों की कोई कमी नहीं है. कोयला क्षेत्रों में 60 व 70 के दशक में फुटबॉल की तूती बोलती थी.
यह इलाका खेल प्रेमियों से भरा हुआ है. उन्होंने मंत्री से कहा कि प्रदेश द्वारा इस इलाके में खेल को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम चलाया जाये, तो निश्चित रूप से खिलाडि़यों को प्लेटफार्म मिलेगा. उनकी प्रतिभा निखर कर सामने आयेगी. उन्होंने खेल मंत्री से कहा कि सीसीएल के सीएमडी भी ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभावान खिलाडि़यों को आगे लाने के लिए कई कदम उठा रहे है. खेल मंत्री ने भाजपा नेता को आश्वासन दिया कि गिद्दी कोयलांचल क्षेत्र में जल्द ही दौरा करेंगे और प्रतिभावान खिलाडि़यों को आगे लाने के लिए कार्यक्रम चलायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










