छत्तीसगढ़ से भगायी गयी लड़की बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Updated at :15 Jul 2015 10:06 PM
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ से भगायी गयी लड़की बरामद, आरोपी गिरफ्तार

मांडू. छत्तीसगढ़ से नाबालिग लड़की को भगा कर ले आये हुवाग निवासी नेहाल अंसारी (पिता खुर्शीद आलम) को मंगलवार की रात कुजू, मांडू व छत्तीसगढ़ पुलिस ने संयुक्त छापामारी कर हुवाग दर्रिया से गिरफ्तार किया. पुलिस लड़की को भी बरामद कर मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ ले गयी. इस संबंध में तमनार थाना […]

विज्ञापन

मांडू. छत्तीसगढ़ से नाबालिग लड़की को भगा कर ले आये हुवाग निवासी नेहाल अंसारी (पिता खुर्शीद आलम) को मंगलवार की रात कुजू, मांडू व छत्तीसगढ़ पुलिस ने संयुक्त छापामारी कर हुवाग दर्रिया से गिरफ्तार किया. पुलिस लड़की को भी बरामद कर मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ ले गयी.

इस संबंध में तमनार थाना के एसआइ सत्या साहू ने बताया कि नेहाल अंसारी उक्त लड़की के घर में जेसीबी मशीन चलाने का काम करता था. वह लड़की को बहला-फुसला कर 11 जुलाई को घर से भगा ले गया. इस संबंध में लड़की के पिता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. छापेमारी दल में कुजू ओपी प्रभारी बालकृष्ण भगत, सअनि जीतेंद्र सिंह, मांडू थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह सहित सशस्त्र बल शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola