मासस की बैठक में कई निर्णय

Updated at :15 Jul 2015 10:06 PM
विज्ञापन
मासस की बैठक में कई निर्णय

रामगढ़. मार्क्सवादी समन्वय समिति की बैठक बुधवार को क्षत्रिय धर्मशाला नयीसराय के सभागार में हुई. अध्यक्षता मुमताज अंसारी ने की. बैठक में जिला सचिव बसंत कुमार द्वारा पूर्व के फैसले व भावी कार्यक्रम की रिपोर्ट प्रस्तुत की गयी. पूरे जिला में संगठन को मजबूत करने एवं जिला तथा प्रखंड कमेटी का गठन करने का निर्णय […]

विज्ञापन

रामगढ़. मार्क्सवादी समन्वय समिति की बैठक बुधवार को क्षत्रिय धर्मशाला नयीसराय के सभागार में हुई. अध्यक्षता मुमताज अंसारी ने की. बैठक में जिला सचिव बसंत कुमार द्वारा पूर्व के फैसले व भावी कार्यक्रम की रिपोर्ट प्रस्तुत की गयी. पूरे जिला में संगठन को मजबूत करने एवं जिला तथा प्रखंड कमेटी का गठन करने का निर्णय लिया गया. सदस्यता अभियान चलाने, 20 जुलाई को जिला मुख्यालय में धरना देने, 26 जुलाई को महेश बेदिया का शहादत दिवस गिद्दी क्षेत्र में मनाने, नौ अगस्त को क्रांति दिवस पर चरही ऑफिसर्स क्लब में सेमिनार करने का भी निर्णय लिया गया. बैठक में राजेंद्र गोप, बसंत कुमार, मुमताज अंसारी, आरडी मांझी, फरहरी महतो, निरंजन पटेल, पंचित महतो, अनवर अंसारी, सोहन बेदिया, मो शफीक, राजा पाल, प्रयाग महतो, देवनारायण आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola