बाक्स ) सात माह में ही उखड़ने लगी है दो करोड़ की सड़क

Updated at :15 Jul 2015 10:06 PM
विज्ञापन
बाक्स ) सात माह में ही उखड़ने लगी है दो करोड़ की सड़क

फोटो फाइल : 15 चितरपुर ए सड़क हुई ध्वस्तगोला. गोला प्रखंड क्षेत्र के एनएच 23 से ऊपरखाखरा वाया डुंडीगाच्छी तक लगभग पांच – छह किमी तक सीरीज पथ बारिश में ध्वस्त हो गया है. साथ ही जगह – जगह उखड़ भी रहा है. यह सड़क कसमार प्रखंड को जोड़ता है. सड़क निर्माण कार्य लगभग दो […]

विज्ञापन

फोटो फाइल : 15 चितरपुर ए सड़क हुई ध्वस्तगोला. गोला प्रखंड क्षेत्र के एनएच 23 से ऊपरखाखरा वाया डुंडीगाच्छी तक लगभग पांच – छह किमी तक सीरीज पथ बारिश में ध्वस्त हो गया है. साथ ही जगह – जगह उखड़ भी रहा है. यह सड़क कसमार प्रखंड को जोड़ता है. सड़क निर्माण कार्य लगभग दो करोड़ की लागत से सिद्धार्था कंस्ट्रक्शन द्वारा किया गया है. यह सड़क निर्माण कार्य वर्ष 2014 के नवंबर – दिसंबर माह में किया गया है. इस तरह सड़क निर्माण के महज सात – आठ माह के दौरान ही सड़क ध्वस्त होने लगी है. ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण के दौरान गुणवत्ता को दरकिनार कर जैसे – तैसे पूरा किया गया. परिणाम स्वरूप कुछ ही माह में सड़क उखड़ रही है. लोगों ने बताया कि कम अलकतरा व प्राक्कलन के अनुसार थिकनेस नहीं दिये जाने के कारण सड़क की यह दुर्दशा हो रही है. ग्रामीणों ने यह भी कहा कि निर्माण कार्य के दौरान विरोध करने पर संवेदक द्वारा उलटा फंसा देने की धमकी दी जाती थी. इस कारण ग्रामीण चुप रहने को विवश हो गये. उधर सड़क ध्वस्त हो जाने व जहां – तहां से उखड़ने के कारण यहां कभी भी बड़ी घटना घट सकती है. गौरतलब है कि सड़क निर्माण कार्य में यहां भी प्राक्कलन बोर्ड नहीं लगाया गया है. ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य की उच्च स्तरीय जांच करने की मांग की है. उधर इस संदर्भ में कनीय अभियंता ने कुछ भी बताने से इनकार किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola