लीड के साथ 4)नमाज स्थलों पर पुलिस की तैनाती होगी

Updated at :15 Jul 2015 9:06 PM
विज्ञापन
लीड के साथ 4)नमाज स्थलों पर पुलिस की तैनाती होगी

सड़कों से हटाया जायेगा अतिक्रमण15बीएचयू-8-बैठक में उपस्थित लोग.भुरकुंडा. भुरकुंडा थाना परिसर में बुधवार को ईद त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता बीडीओ कुमार अभिनव स्वरूप ने की. बैठक में ईद हर्षोल्लास के साथ मनाने का निर्णय हुआ. बीडीओ ने कहा कि ईद सभी को शांति व एकता का संदेश देता है. […]

विज्ञापन

सड़कों से हटाया जायेगा अतिक्रमण15बीएचयू-8-बैठक में उपस्थित लोग.भुरकुंडा. भुरकुंडा थाना परिसर में बुधवार को ईद त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता बीडीओ कुमार अभिनव स्वरूप ने की. बैठक में ईद हर्षोल्लास के साथ मनाने का निर्णय हुआ. बीडीओ ने कहा कि ईद सभी को शांति व एकता का संदेश देता है. त्योहार को सभी लोग मिल-जुलकर मनायें. क्षेत्र में शांति व्यवस्था को बनाये रखने में सभी लोग अपना योगदान दें. थाना क्षेत्र के सयाल, सौंदा डी, भुरकुंडा, रिवर साइड में नमाज स्थलों पर पुलिस की तैनाती की जायेगी. बाजार क्षेत्र में मेन रोड पर हो रहे अतिक्रमण के मामले पर भी चर्चा की गयी. सहमति बनी कि शीघ्र ही अभियान चलाकर सड़क को अतिक्रमण से मुक्त कराया जायेगा. बैठक में इंस्पेक्टर गिरीश दत्त मिश्रा, उप प्रमुख अनिल सिंह, थाना प्रभारी विमल प्रकाश तिर्की, शांति देवी, राजेश्वर शर्मा, सिकंदर बाउरी, अलाउद्दीन मंसूरी, संतन सिंह, डब्ल्यू पांडेय, हरिनारायण साहनी, जीवन महली, मुन्ना यादव, सत्यजीत कौर, लक्ष्मी देवी, लालमनी ठाकुर, सतीश मिश्रा, रवींद्र पासवान, आजाद भुइयां, सरस्वती देवी, मो अनवर, शोभा चौधरी, प्रकाश नायक, पप्पू सोनी, जुगल नायक, सहदेव प्रसाद, जितेंद्र वर्मा, अमर राम, जगतार सिंह आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola