रजरप्पा मंदिर में यज्ञ का आयोजन आज से

आज निकाली जायेगी कलश यात्रा मंदिर को फूलों से सजाया गया है फोटो फाइल : 15 चितरपुर आई सजाया गया रजरप्पा मंदिर रजरप्पा.रजरप्पा मंदिर में दस दिवसीय महाविद्या यज्ञ का आयोजन 16 जुलाई से किया जायेगा. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. उक्त जानकारी सुभाशीष पंडा ने दी. उन्होंने बताया कि गुरुवार को कलश […]
आज निकाली जायेगी कलश यात्रा मंदिर को फूलों से सजाया गया है फोटो फाइल : 15 चितरपुर आई सजाया गया रजरप्पा मंदिर रजरप्पा.रजरप्पा मंदिर में दस दिवसीय महाविद्या यज्ञ का आयोजन 16 जुलाई से किया जायेगा. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. उक्त जानकारी सुभाशीष पंडा ने दी. उन्होंने बताया कि गुरुवार को कलश यात्रा का आयोजन किया जायेगा. इसमें दामोदर-भैरवी संगम स्थल से जल उठाने के बाद बेदी पूजन व मंडप प्रवेश कराया जायेगा. प्रत्येक दिन यहां दुर्गा सप्तशती, हवन पाठ आदि किये जायेंगे. उधर, यज्ञ को लेकर रजरप्पा मंदिर को फूलों से सजाया जा रहा है. आकर्षक विद्युत सज्जा भी की जा रही है. इस दौरान दस दिनों तक लगातार मंदिर में मां भगवती की भी विशेष पूजा – अर्चना की जायेगी. भंडारा का भी आयोजन किया जायेगा. पुजारी श्री पंडा ने बताया कि यह यज्ञ विश्व कल्याण व क्षेत्र की सुख शांति के लिए किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










