पांच वाहनों व एक मशीन से सात बैटरी की चोरी

Updated at :14 Jul 2015 10:06 PM
विज्ञापन
पांच वाहनों व एक मशीन से सात बैटरी की चोरी

मांडू.मांडू थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम इंदरा स्थित 15 माइल में सोमवार की रात चोरों ने पांच अलग अलग वाहनों से पांच बैटरी की चोरी कर ली. सड़क किनारे पाइप बिछाने में लगी रिलायंस कंपनी की मशीन में लगी दो बैटरी को भी खोल लिया. घटना के बाद सभी वाहन मालिक के अलावा रिलायंस कंपनी का […]

विज्ञापन

मांडू.मांडू थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम इंदरा स्थित 15 माइल में सोमवार की रात चोरों ने पांच अलग अलग वाहनों से पांच बैटरी की चोरी कर ली. सड़क किनारे पाइप बिछाने में लगी रिलायंस कंपनी की मशीन में लगी दो बैटरी को भी खोल लिया. घटना के बाद सभी वाहन मालिक के अलावा रिलायंस कंपनी का सुपरवाइजर मो मुअज्जम ने मंगलवार को मांडू थाना में मामला दर्ज कराया है.

वाहन मालिकों के अनुसार, प्रत्येक दिन की तरह वे घर के दरवाजे पर अपने वाहन को खड़ा रखा था. परंतु मंगलवार सुबह सभी गाडि़यांे से बैटरी को गायब पाया. चोरी हुए वाहनों की बैटरी में रामेश्वर साव का जेसीबी वाहन संख्या जेएच 01डब्लू/9346, प्रदीप प्रजापति का 709 वाहन संख्या जेएच 02एम/7469, फुलचंद प्रजापति का 709 वाहन संख्या जेएच 02एल/4169 व कैलाश प्रसाद का जेसीबी वाहन संख्या जेएच 02एबी/9327 तथा ट्रैक्टर संख्या जेएच 02एफ/0804 शामिल है. मांडू पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola