घांसी समाज ने पूजा को सम्मानित किया

Updated at :14 Jul 2015 9:06 PM
विज्ञापन
घांसी समाज ने पूजा को सम्मानित किया

पूजा ने स्नातक भूगोल प्रतिष्ठा की परीक्षा में विनोबा भावे विश्वविद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया है 15 अगस्त को भी पूजा को किया जायेगा सम्मानित.भुरकुंडा. घांसी प्रोग्रेस कमेटी (जीपीसी) की ओर से मंगलवार को पूजा कुमारी को सम्मानित किया गया. पूजा ने स्नातक भूगोल प्रतिष्ठा की परीक्षा में विनोबा भावे विश्वविद्यालय में पहला स्थान […]

विज्ञापन

पूजा ने स्नातक भूगोल प्रतिष्ठा की परीक्षा में विनोबा भावे विश्वविद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया है 15 अगस्त को भी पूजा को किया जायेगा सम्मानित.भुरकुंडा. घांसी प्रोग्रेस कमेटी (जीपीसी) की ओर से मंगलवार को पूजा कुमारी को सम्मानित किया गया. पूजा ने स्नातक भूगोल प्रतिष्ठा की परीक्षा में विनोबा भावे विश्वविद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया है. कमेटी के किशोर कुमार अकेला ने पूजा को मिठाई खिला कर हौसला बढ़ाया. पूजा को उपहार व नकद भेंट किया गया. कहा कि घांसी समाज की बिटिया पूजा ने न केवल कोयलांचल, बल्कि नायक समाज के सिर को गर्व से ऊपर उठाने का काम किया है. उन्होंने 15 अगस्त को अकेला नगर भुरकुंडा में समाज के बीच पूजा को सम्मानित करने की बात कही. कहा कि पूजा को आगे पढ़ाने का जिम्मा हमारे समाज के लोग उठायेंगे. बाबूलाल नायक व महेंद्र नायक ने पूजा की उपलब्धि पर कहा कि पूजा पर हम घांसी समाज को नाज है. मौके पर पूजा के पिता बाबूलाल नायक, माता शोभा देवी, बासु नायक, मंगरू नायक, अरुण नायक, राजू नायक, संजीत नायक, सनिश नायक, अविनाश के अलावा संतोष सिंह उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola