लीड) मांगें पूरी नहीं होगी, तो होगा आंदोलन : अनिता

फोटो 14गिद्दी1-अपनी बात रखती अनिता व उपस्थित रसोइया फ्लैग-रसोइया अध्यक्ष संघ ने मुख्यालय के समक्ष धरना दिया, कहा गिद्दी(हजारीबाग).33 सूत्री मांगों को लेकर झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया संयोजिका अध्यक्ष संघ ने मंगलवार को डाड़ी प्रखंड मुख्यालय के समक्ष धरना दिया. इसके पूर्व रसोइया संघ से जुड़ी महिलाएं गिद्दी सी टे्रकर स्टैंड में एकजुट हुई. फिर […]
फोटो 14गिद्दी1-अपनी बात रखती अनिता व उपस्थित रसोइया फ्लैग-रसोइया अध्यक्ष संघ ने मुख्यालय के समक्ष धरना दिया, कहा गिद्दी(हजारीबाग).33 सूत्री मांगों को लेकर झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया संयोजिका अध्यक्ष संघ ने मंगलवार को डाड़ी प्रखंड मुख्यालय के समक्ष धरना दिया. इसके पूर्व रसोइया संघ से जुड़ी महिलाएं गिद्दी सी टे्रकर स्टैंड में एकजुट हुई. फिर वहां से जुलूस की शक्ल में मुख्यालय नारेबाजी करती हुई पहुंची. धरना स्थल पर आयोजित सभा में रसोइया संघ की प्रदेश कोषाध्यक्ष अनीता देवी ने कहा कि राजकीय विद्यालयों में मध्याह्न भोजन रसोइया पर ही निर्भर है. इसके लिए वे कई घंटे ईमानदारीपूर्वक कार्य करती हैं, लेकिन उन्हें प्रतिमाह मात्र 833 रुपये मानदेय मिलता है. अनीता देवी ने कहा कि रसोइया का आर्थिक शोषण हो रहा है. इनकी मांगों को लेकर प्रखंड से लेकर प्रदेश तक आंदोलन किया गया है. झारखंड सरकार ने रसोइया के मानदेय में पांच सौ रुपये की वृद्धि की है, लेकिन इसे अभी तक लागू नहीं किया गया है. उन्होंने संयोजिका, ग्राशिस अध्यक्ष व विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष को भी मानदेय देने की मांग की. उन्होंने चेतावनी दी है कि हमारी मांगों पर अविलंब विचार नहीं किया गया, तो रसोइया आंदोलन पर उतरेगी. सभा के बाद डाड़ी बीडीओ को मांग पत्र सौंपा गया. सभा में मुखिया यशोदा देवी, प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप रजक, राजा राम, दिनेश बेदिया, रामेश्वर भुइयां, बिरसा बेदिया, सुशीला पटेल, शकीला खातून, संगीता देवी, सोनी देवी, मंजू देवी, शांति देवी, पार्वती देवी, एमलेन तिर्की, अबिता खातून आदि ने भी अपनी बातें रखी. धरना स्थल पर मेरी कुजूर, जीतनी देवी, आरती देवी, कुंती देवी, सन्नीनाथ सिंह, मीना देवी, बिंदी देवी, मानमती देवी, नाजिया आदि उपस्थित थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










