लीड) अपराधियों ने कर्मियों को बंधक बना कर की लूटपाट

सेंट्रल सौंदा पीओ ऑफिस में हुई घटना 25-30 की संख्या में थे अपराधी 80 हजार रुपये के स्क्रैप की लूट एक माह में दो बार हो चुकी है लूटपाट भुरकुंडा. भुरकुंडा थाना क्षेत्र के सेंट्रल सौंदा पीओ ऑफिस में सोमवार की रात लगभग एक बजे अपराधियों ने धावा बोल कर हजारों रुपये के स्क्रैप लूट […]
सेंट्रल सौंदा पीओ ऑफिस में हुई घटना 25-30 की संख्या में थे अपराधी 80 हजार रुपये के स्क्रैप की लूट एक माह में दो बार हो चुकी है लूटपाट भुरकुंडा. भुरकुंडा थाना क्षेत्र के सेंट्रल सौंदा पीओ ऑफिस में सोमवार की रात लगभग एक बजे अपराधियों ने धावा बोल कर हजारों रुपये के स्क्रैप लूट लिये. कर्मियों को बंधक बना कर मारपीट भी की. ड्यूटी पर तैनात विजय कुमार रजक ने बताया कि 25-30 की संख्या में अपराधी पीओ कार्यालय के पीछे से घुसे. बैजनाथ राम व बीजू यादव को बंधक बना लिया. अपराधियों ने मारपीट भी की. रजक ने बताया कि कुछ अपराधियों के पास हथियार भी थे. सभी मुंह बांधे हुए थे. लगभग घंटे भर लूटपाट के बाद सभी अपराधी पीछे के रास्ते से भाग गये. अपराधियों ने लगभग 80 हजार रुपये के स्क्रैप की लूट की है. मालूम हो कि इस कार्यालय परिसर में विगत एक माह में लूटपाट की यह दूसरी घटना है. घटना से ड्यूटी करनेवाले कर्मी भयभीत हैं. कर्मियों ने सीसीएल प्रबंधन से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कराने की मांग की है. सुरक्षा विभाग ने घटना की लिखित जानकारी भुरकुंडा थाना को दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










