महाप्रबंधक ने पेलोडर का उदघाटन किया

फोटो 14गिद्दी5-उदघाटन के मौके पर महाप्रबंधक व अन्यगिद्दी(हजारीबाग). सीसीएल प्रबंधन ने गिद्दी वाशरी परियोजना को नया पे लोडर मशीन दी है. अरगडा महाप्रबंधक एके सिंह ने मंगलवार को इसका उदघाटन किया. मौके पर अरगडा महाप्रबंधक एके सिंह ने कहा कि यहां पर उत्पादन से जुडे़ कई कार्य पे लोडर के अभाव में नहीं हो रहा […]
फोटो 14गिद्दी5-उदघाटन के मौके पर महाप्रबंधक व अन्यगिद्दी(हजारीबाग). सीसीएल प्रबंधन ने गिद्दी वाशरी परियोजना को नया पे लोडर मशीन दी है. अरगडा महाप्रबंधक एके सिंह ने मंगलवार को इसका उदघाटन किया. मौके पर अरगडा महाप्रबंधक एके सिंह ने कहा कि यहां पर उत्पादन से जुडे़ कई कार्य पे लोडर के अभाव में नहीं हो रहा था. अब यह समस्या उत्पन्न नहीं होगी. गिद्दी वाशरी परियोजना उत्पादन लक्ष्य हासिल करने में इस वर्ष भरपूर कोशिश करेगी. गिद्दी वाशरी पीओ आरके मिश्रा ने कहा कि यह पे लोडर मशीन बीएमएल कंपनी की है. मौके पर अरगडा क्षेत्र के अधिकारी उमेश शर्मा, बीडी प्रसाद, गिद्दी वाशरी के रमेश कुमार, वरुण कुमार, केके सिंह, खेमलाल बैठा, हरमैल सिंह, सीताराम विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










