नयी दर पर वेतन भुगतान करने की मांग

Updated at :14 Jul 2015 7:04 PM
विज्ञापन
नयी दर पर वेतन भुगतान करने की मांग

एनसीओइए ने अरगडा महाप्रबंधक को पत्र दिया गिद्दी(हजारीबाग).एनसीओइए के अरगडा क्षेत्रीय सचिव अरुण कुमार सिंह ने अरगडा महाप्रबंधक को शिकायत पत्र दिया है. पत्र में कहा गया है कि कोल इंडिया प्रबंधन ने पीआर से टीआर में परिवर्तित कामगारों का वेतन संरक्षण का निर्देश दिया है, लेकिन अरगडा क्षेत्र में इसका पालन नहीं हो रहा […]

विज्ञापन

एनसीओइए ने अरगडा महाप्रबंधक को पत्र दिया गिद्दी(हजारीबाग).एनसीओइए के अरगडा क्षेत्रीय सचिव अरुण कुमार सिंह ने अरगडा महाप्रबंधक को शिकायत पत्र दिया है. पत्र में कहा गया है कि कोल इंडिया प्रबंधन ने पीआर से टीआर में परिवर्तित कामगारों का वेतन संरक्षण का निर्देश दिया है, लेकिन अरगडा क्षेत्र में इसका पालन नहीं हो रहा है. इससे पीआर से टीआर में परिवर्तित कामगारों को आर्थिक नुकसान हो रहा है. पत्र में कहा गया है कि हैरत की बात यह है कि सीसीएल के कई क्षेत्रों में वेतन निर्धारण करके उन्हें वित्तीय लाभ दिया जा रहा है, लेकिन अरगडा क्षेत्र में इसकी अनदेखी की जा रही है. पत्र में अरगडा महाप्रबंधक से अविलंब पीआर से टीआर में परिवर्तित कामगारों का वेतन संरक्षण कर उन्हें नयी दर से भुगतान करने की मांग की है. पत्र में चेतावनी दी गयी है कि हमारी मांगों पर अविलंब विचार नहीं किया गया, तो हमारी यूनियन इसके विरोध में आंदोलन करेगी. पत्र की प्रतिलिपि सीसीएल के कार्मिक निदेशक को भी भेजी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola