..हजारीबाग जिले में अपराध बड़ी समस्या है : एसपी

Updated at :13 Jul 2015 10:05 PM
विज्ञापन
..हजारीबाग जिले में अपराध बड़ी समस्या है : एसपी

डाड़ी थाना जल्द ही चालू होगाफोटो 13गिद्दी10-पत्रकारों से बात करते एसपीगिद्दी(हजारीबाग). हजारीबाग एसपी अखिलेश कुमार झा ने कहा कि हजारीबाग जिले में उग्रवाद व अपराध एक बड़ी समस्या है. इस पर काबू पाने के लिए पुलिस ईमानदारी पूर्वक कार्य कर रही है. पुलिस को इसमें सफलता भी मिल रही है. उन्होंने कुख्यात अपराधी सुशील श्रीवास्तव […]

विज्ञापन

डाड़ी थाना जल्द ही चालू होगाफोटो 13गिद्दी10-पत्रकारों से बात करते एसपीगिद्दी(हजारीबाग). हजारीबाग एसपी अखिलेश कुमार झा ने कहा कि हजारीबाग जिले में उग्रवाद व अपराध एक बड़ी समस्या है. इस पर काबू पाने के लिए पुलिस ईमानदारी पूर्वक कार्य कर रही है. पुलिस को इसमें सफलता भी मिल रही है. उन्होंने कुख्यात अपराधी सुशील श्रीवास्तव हत्याकांड का जिक्र करते हुए कहा कि इस घटना में दूर-दूर तक जो भी संलिप्त है. उन्हें किसी भी सूरत में छोड़ा नहीं जायेगा. पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने में लगी हुई है. अपराधी गतिविधि में जो शामिल है, उनपर भी पुलिस की नजर पैनी है. उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों की कमी है. इस वजह से फिलहाल डाड़ी थाना चालू नहीं हो पा रहा है, लेकिन इस थाने को जल्द ही शुरू किया जायेगा. उन्होंने कहा कि पुलिस व जनता के बीच दूरी पाटने के लिए जिले के प्रत्येक थाना प्रभारियों को पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक करने की सलाह दी गयी है. यह कार्य शुरू भी हो गया है. उन्होंने कहा कि उरीमारी व गिद्दी थाना के लंबित कांडों की समीक्षा की गयी है. गिद्दी व उरीमारी के थाना प्रभारी को लंबित कांडों को निष्पादन के लिए कई दिशा निर्देश दिये गये है. इस मौके पर इंस्पेक्टर अवधेश कुमार सिंह, गिद्दी थाना प्रभारी कमलेश प्रसाद, उरीमारी थाना प्रभारी आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola