..आर्या हाउस ने जीता फुटबॉल का खिताब

13बीएचयू-3-खिलाडि़यों से परिचय करते निदेशक.भदानीनगर. लादी स्थित फंडामेंटल साइंस स्कूल में वार्षिक इंटर हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल सोमवार को खेला गया. इसका उदघाटन स्कूल के निदेशक अमरनाथ कुशवाहा ने खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त कर किया. फाइनल मैच में आर्या हाउस ने रमण हाउस को 2-1 गोल से पराजित कर खिताब जीत लिया. विजेता व […]
13बीएचयू-3-खिलाडि़यों से परिचय करते निदेशक.भदानीनगर. लादी स्थित फंडामेंटल साइंस स्कूल में वार्षिक इंटर हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल सोमवार को खेला गया. इसका उदघाटन स्कूल के निदेशक अमरनाथ कुशवाहा ने खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त कर किया. फाइनल मैच में आर्या हाउस ने रमण हाउस को 2-1 गोल से पराजित कर खिताब जीत लिया. विजेता व उप विजेता टीम को निदेशक ने पुरस्कृत किया. मौके पर उन्होंने कहा कि हार-जीत बहुत ज्यादा मायने नहीं रखता है. अपनी गलतियों में सुधार करते हुए हमें आगे बढ़ने का काम करना चाहिए. मौके पर उषा देवी, जितेंद्र यादव, हुल्लास महतो, दिव्या कुमारी, सीता देवी, रीता देवी, रंजना, अनिता मिंज, संजीत आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










