टेंपो से गिर कर घायल, अस्पताल में मौत

रामगढ़/ कुजू. ओल्ड एनएन-33 प्रेम लाइन होटल बोंगावार(भरेचनगर) के समीप रविवार को टेंपो से उतरने के क्रम में एक व्यक्ति को गंभीर रूप से चोट लग गयी. स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान भरेचनगर निवासी फुलचंद महतो (40 वर्ष पिता […]
रामगढ़/ कुजू. ओल्ड एनएन-33 प्रेम लाइन होटल बोंगावार(भरेचनगर) के समीप रविवार को टेंपो से उतरने के क्रम में एक व्यक्ति को गंभीर रूप से चोट लग गयी. स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान भरेचनगर निवासी फुलचंद महतो (40 वर्ष पिता स्व. भोला महतो) के रूप में की गयी है. फुलचंद टेंपो (जेएच02एसी-8744) से कुजू जा रहा था. प्रेम लाइन होटल के नजदीक फुलचंद टेंपो से उतरने लगा. इसी क्रम में वह असंतुलित होकर सड़क पर गिर गया और उसे चोट लग गयी. इसके कारण उसकी मौत हो गयी. रामगढ़ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










