छावनी परिषद सदस्यों का हुआ स्वागत

Updated at :12 Jul 2015 9:05 PM
विज्ञापन
छावनी परिषद सदस्यों का हुआ स्वागत

नयानगर (बरकाकाना). बरकाकाना रेलवे स्टेशन पर रविवार को राजधानी एक्सप्रेस से रामगढ़ छावनी परिषद के सदस्यों के उतरने के बाद उनका स्वागत किया गया़ इस संबंध में वार्ड सदस्य प्रभु करमाली ने बताया कि लखनऊ छावनी परिषद के कार्यालय में नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों की बैठक हुई. जिसमें रामगढ़ छावनी परिषद उपाध्यक्ष संजीत सिंह उर्फ छोटू […]

विज्ञापन

नयानगर (बरकाकाना). बरकाकाना रेलवे स्टेशन पर रविवार को राजधानी एक्सप्रेस से रामगढ़ छावनी परिषद के सदस्यों के उतरने के बाद उनका स्वागत किया गया़ इस संबंध में वार्ड सदस्य प्रभु करमाली ने बताया कि लखनऊ छावनी परिषद के कार्यालय में नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों की बैठक हुई. जिसमें रामगढ़ छावनी परिषद उपाध्यक्ष संजीत सिंह उर्फ छोटू सिंह के नेतृत्व में प्रभु करमाली, पुरणी देवी, बेबी प्रसाद व कैलाश मुंडा बैठक में शामिल हुए. श्री करमाली ने बताया कि पोचरा को प्रतिबंधित क्षेत्र से मुक्त कराने, विकास फंड बढ़ाने, मकान की ऊंचाई बढ़ाने, विस्थापितों की समस्या के निदान के लिए कई मुद्दों पर चर्चा की गयी. बैठक में इन मुद्दों पर सकारात्मक पहल करने का आश्वासन मिला है. स्वागत करने वालों में भुनेश्वर राम, सुतीक्षण वरई, एके विश्वकर्मा, गुनई राम, रमेश करमाली, मदन शर्मा, नौशाद आलम, ओम प्रकाश, राजेंद्र नायक आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola