ग्रामीणों ने की जमीन अधिग्रहण मामले पर विमर्श

12बीएचयू-5-बैठक में उपस्थित ग्रामीण.पोचरा विस्थापित मोरचा का गठन हाइ कोर्ट में दायर करेंगे जनहित याचिका.नयानगर(बरकाकाना). विकास क्लब, पोचरा में रविवार को ग्रामीणों की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता वार्ड नंबर सात के निर्वाचित सदस्य प्रभु करमाली ने की. बैठक में रामगढ़ छावनी व बरकाकाना स्टेशन यार्ड के विस्तारीकरण के लिए ग्रामीणों की भूमि अधिग्रहण मामले पर […]
12बीएचयू-5-बैठक में उपस्थित ग्रामीण.पोचरा विस्थापित मोरचा का गठन हाइ कोर्ट में दायर करेंगे जनहित याचिका.नयानगर(बरकाकाना). विकास क्लब, पोचरा में रविवार को ग्रामीणों की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता वार्ड नंबर सात के निर्वाचित सदस्य प्रभु करमाली ने की. बैठक में रामगढ़ छावनी व बरकाकाना स्टेशन यार्ड के विस्तारीकरण के लिए ग्रामीणों की भूमि अधिग्रहण मामले पर चर्चा की गयी. बताया गया कि विस्थापितों के पुनर्वास को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया गया है. इससे ग्रामीण खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं. निर्णय हुआ कि संबंधित विभागों से पत्राचार कर रांची हाइ कोर्ट में जनहित याचिका दायर की जायेगी. बैठक में पोचरा विस्थापित मोरचा का गठन किया गया. इसमें अध्यक्ष भुनेश्वर राम, सचिव राकेश साहू, उपाध्यक्ष वीरू करमाली, सह सचिव धर्मेंद्र साव, कोषाध्यक्ष राजेंद्र नायक, कार्यकारिणी सदस्य में प्रभु मुंडा, राजेंद्र राम, छोटेलाल करमाली, कौलेश्वर करमाली, धीरेन मुंडा, कमल साव, प्राण बेदिया, जगदीश मुंडा, मनोज साव, शिवनाथ साव, छोटू करमाली, राजू करमाली, जीतू बेदिया व राजेंद्र साव चुने गये. बैठक में कैलाश करमाली, दुखी साव, सुनील साव, बलवंत साव, शशि कुमार, चुन्नीलाल करमाली, बसंत साव, रामेश्वर साव, मागो बेदिया, महेश साव, गोवर्धन मुंडा, शांति मुंडा, बृजनारायण, दिनेश करमाली, सुरेंद्र मुंडा, जगदीश नायक, कृष्णा मुंडा, ईश्वर साव, शंकर साव, चंद्रदेव साव, चुटरा करमाली, निरंजन राम, राजू करमाली, सुरेंद्र साव, राजकुमार साव, परशुराम, रवि करमाली, मेघलाल साव, विक्की साव, राजेश्वर करमाली, गौरी शंकर करमाली आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










