पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में अशोक की हत्या की पुष्टि

Updated at :12 Jul 2015 8:05 PM
विज्ञापन
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में अशोक की हत्या की पुष्टि

उरीमारी. उरीमारी थाना क्षेत्र के पोटंगा पंचायत अंतर्गत तिलैया निवासी अशोक सोरेन का पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट स्थानीय पुलिस को मिल गयी है. रिपोर्ट में अशोक सोरेन के सिर में चोट की पुष्टि की गयी है. थाना प्रभारी विजय केरकेट्टा ने बताया कि अशोक की हत्या के कारणों की जांच बारीकी से की जा रही है. मोबाइल […]

विज्ञापन

उरीमारी. उरीमारी थाना क्षेत्र के पोटंगा पंचायत अंतर्गत तिलैया निवासी अशोक सोरेन का पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट स्थानीय पुलिस को मिल गयी है. रिपोर्ट में अशोक सोरेन के सिर में चोट की पुष्टि की गयी है. थाना प्रभारी विजय केरकेट्टा ने बताया कि अशोक की हत्या के कारणों की जांच बारीकी से की जा रही है. मोबाइल सीडीआर के आधार पर मिले नंबरों व बातचीत में मिले सुराग के आधार पर जांच की दिशा आगे बढ़ रही है. पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ की है. पुलिस ने बताया कि अशोक सोरेन 28 जून की रात्रि पौने बजे तक सयाल के एक व्यक्ति से मोबाइल पर संपर्क में था. पुलिस ने उस व्यक्ति को भी पूछताछ के लिए थाने बुलाया था. उसने पुलिस को बताया कि हजारीबाग में जमीन संबंधी जानकारी व बातचीत के लिए हमलोगों को हजारीबाग जाना था. अशोक सोरेन के जाने से इनकार करने के बाद हमलोग अकेले ही हजारीबाग चले गये. इस दौरान उससे जरूरी बातचीत फोन पर हो रही थी. मालूम हो कि विस्थापित नेता अशोक सोरेन का शव दामोदर नद में एक जुलाई को मिला था. जबकि उनकी मोटरसाइकिल बाद में पुलिस ने बड़कागांव थाना क्षेत्र के उरेज के चरका पत्थर मोड़ से बरामद की थी. यहीं से अशोक का मोबाइल भी बरामद किया गया था. क्षेत्र के लोगों ने पुलिस से शीघ्र हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola