रामगढ़ के 265 टॉपर सम्मानित

Updated at :12 Jul 2015 8:05 PM
विज्ञापन
रामगढ़ के 265 टॉपर सम्मानित

प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह फोटो 12 आर डी-अतिथियों के साथ सम्मानित हुए छात्र-छात्रारामगढ़. बिजुलिया स्थित रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सभागार में रविवार को प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ. खचाखच भरे हॉल में जिले के विभिन्न स्कूलों के कक्षा 10 व 12 के टॉपरों समेत अन्य परीक्षाओं के टॉपर व विभिन्न […]

विज्ञापन

प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह फोटो 12 आर डी-अतिथियों के साथ सम्मानित हुए छात्र-छात्रारामगढ़. बिजुलिया स्थित रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सभागार में रविवार को प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ. खचाखच भरे हॉल में जिले के विभिन्न स्कूलों के कक्षा 10 व 12 के टॉपरों समेत अन्य परीक्षाओं के टॉपर व विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं व प्रतियोगी प्रवेश परीक्षा में सफल होनेवाले 265 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी, विशिष्ट अतिथि उपायुक्त ए दोड्डे, एसडीओ केके राजहंस, डीइओ रतन कुमार सिंह, स्टेट बैंक के प्रबंधक घनश्याम लाल ने मेडल व प्रमाण पत्र देकर विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया. मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि छात्र-छात्राओं की सफलता से केवल उनका विद्यालय व परिवार ही गौरवान्वित नहीं होता है, बल्कि पूरा क्षेत्र गौरवान्वित होता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola