पौधों का वितरण किया गया

Updated at :11 Jul 2015 9:04 PM
विज्ञापन
पौधों का वितरण किया गया

11आर-एन-पौधा प्रदान करते रोटरी दामोदर वैली के पदाधिकारी.रामगढ़. रोटरी दामोदर वैली के तत्वावधान में शनिवार को पर्यावरण सुरक्षा के लिए नि:शुल्क पौधों का वितरण किया गया. बाजार टांड़ स्थित शनिचरा बाजार में पौधों का वितरण किया गया. क्लब की ओर से लोगों के बीच लगभग 1000 अमरूद, आम, काजू, सागवान, शीसम समेत कई फलदार पौधों […]

विज्ञापन

11आर-एन-पौधा प्रदान करते रोटरी दामोदर वैली के पदाधिकारी.रामगढ़. रोटरी दामोदर वैली के तत्वावधान में शनिवार को पर्यावरण सुरक्षा के लिए नि:शुल्क पौधों का वितरण किया गया. बाजार टांड़ स्थित शनिचरा बाजार में पौधों का वितरण किया गया. क्लब की ओर से लोगों के बीच लगभग 1000 अमरूद, आम, काजू, सागवान, शीसम समेत कई फलदार पौधों का वितरण किया गया. बाजार करने आये लोगों को क्लब की ओर से पौधा प्रदान किया गया. साथ ही लोगों से पौधों को लगा कर उनके संरक्षण की भी अपील की. पौधा वितरण समारोह में क्लब के अध्यक्ष दीप दत्ता, सचिव रवि अग्रवाल, सुभाष जैन, सूरज अग्रवाल, रामप्रवेश गुप्ता, धीरज सिंह, सुनील कुमार समेत अनेक लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola