धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की

रसोइया अध्यक्ष संघ ने डाड़ी प्रखंड में जनसंपर्क अभियान चलाया11गिद्दी 6-जनसंपर्क में शामिल संघ के पदाधिकारी व सदस्य.गिद्दी(हजारीबाग). झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया संयोजिका अध्यक्ष संघ के पदाधिकारी व सदस्यों ने शनिवार को डाड़ी प्रखंड के कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजीत प्रजापति व प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप रजक ने […]
रसोइया अध्यक्ष संघ ने डाड़ी प्रखंड में जनसंपर्क अभियान चलाया11गिद्दी 6-जनसंपर्क में शामिल संघ के पदाधिकारी व सदस्य.गिद्दी(हजारीबाग). झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया संयोजिका अध्यक्ष संघ के पदाधिकारी व सदस्यों ने शनिवार को डाड़ी प्रखंड के कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजीत प्रजापति व प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप रजक ने लोगों से कहा कि 14 जुलाई को 30 सूत्री मांगों को लेकर संघ के तत्वावधान में झारखंड प्रदेश के सभी जिले के तमाम प्रखंडों के समक्ष एकदिवसीय धरना व प्रदर्शन का आयोजन किया गया है. संघ प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रजापति व प्रखंड अध्यक्ष श्री रजक ने बताया कि डाड़ी प्रखंड के रैलीगढ़ा, गिद्दी, होसिर, गिद्दी सी, बेला, रिकवा, चिरवा-भुरकुंडा, हुआग, बलसगरा, चैनपुर, कलुआबेड़ा, खपिया, असनागढ़ा, होंहेमोढ़ा, वाशरी कॉलोनी, मिश्राइनमोढ़ा सहित कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया. जनसंपर्क अभियान में अनिता देवी, यशोदा देवी, राजा राम, दिनेश बेदिया, कांति देवी, बलराम भुइयां, चमन गंझू, धनेश्वर करमाली, बिरसा बेदिया, बिरसा टुडू, सुलेखा देवी, संगीता देवी, राजो देवी आदि शामिल थे. उधर झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया संयोजिका अध्यक्ष संघ की एक बैठक शनिवार को चरही में हुई. बैठक में धरना व प्रदर्शन को सफल बनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अजीत प्रजापति, प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप रजक, गीता देवी, शांति, सुगिया देवी, पानो, कौलेश्वरी देवी, कलावती देवी, धनेश्वरी देवी, सोमरी देवी, प्रेमनाथ महतो आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










