गलत नीति से नहीं मिल रहा है मजदूरों का अधिकार

11बीएचयू-7-बैठक में उपस्थित लोग.उरीमारी. बिहार कोलियरी कामगार यूनियन से संबंधित बरका-सयाल क्षेत्र में चलने वाले बोलेरो (जीप) चालक संघ की एरिया कमेटी की बैठक सयाल के आंबेडकर भवन में सुरेंद्र भगत की अध्यक्षता में हुई. बैठक में यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह ने कहा कि प्रबंधन के गलत नीति के कारण असंगठित मजदूरों […]
11बीएचयू-7-बैठक में उपस्थित लोग.उरीमारी. बिहार कोलियरी कामगार यूनियन से संबंधित बरका-सयाल क्षेत्र में चलने वाले बोलेरो (जीप) चालक संघ की एरिया कमेटी की बैठक सयाल के आंबेडकर भवन में सुरेंद्र भगत की अध्यक्षता में हुई. बैठक में यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह ने कहा कि प्रबंधन के गलत नीति के कारण असंगठित मजदूरों को उनका हक-अधिकार नहीं मिल रहा है. इसमें सीसीएल में चलनेवाले निजी वाहनों के चालक, ठेकेदारी मजदूर सभी को हाइ पावर कमेटी से मिलने वाली सुविधाओं को दिलाने के लिए आरपार की लड़ाई लड़नी होगी. श्री सिंह ने कहा कि हाइ पावर कमेटी द्वारा तय किये गये पेमेंट, मेडिकल सुविधा, वीटीसी, पीएमइ की सुविधा प्रदान करना है. लेकिन प्रबंधन मनमानी कर रहा है. कहा कि प्रबंधन आठ घंटे के जगह 12 घंटे काम ले रहा है. बीसीकेयू चालकों के लड़ाई को अंतिम दम तक लड़ने को तैयार है. बैठक में यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष संजय शर्मा, सचिव अर्जुन सिंह, महेंद्र सिंह, जयप्रकाश पोद्दार, बृजनंदन पासवान, निरंजन पटेल, नरेश नायक, अनिल कुमार, मनोज करमाली, सद्दीक अंसारी, अजय कुमार, सहदेव रजवार, किशोर नायक, देवचंद उरांव, आशीष बाउरी, मुकेश बेसरा, अजहरुद्दीन अंसारी, विकास कुमार, गोपाल कुमार, सुनील, विष्णु कुमार, परमेश्वर, जितेंद्र दुबे, प्रमोद, राम प्रसाद, मनोज कुमार, दीनदयाल, नकुल प्रसाद, ओम प्रकाश रजक, गणेश मुंडा आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










