लीड... मांगे पूरी होगी, तभी रोड सेल चलने देंगे: रतिलाल

संथाली मूल विस्थापितों ने रोड सेल के वाहनों को रोका11गिद्दी4- नारेबाजी करते मूल विस्थापित समर्थक.गिद्दी(हजारीबाग). अपनी मांगों को लेकर संथाली आदिवासी रैयत मूल विस्थापितों ने शनिवार से गिद्दी-सी में रोड सेल के वाहनों को अनिश्चितकाल के लिए रोक दिया है. मूल विस्थापितों ने चेतावनी दी है कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी, तब […]
संथाली मूल विस्थापितों ने रोड सेल के वाहनों को रोका11गिद्दी4- नारेबाजी करते मूल विस्थापित समर्थक.गिद्दी(हजारीबाग). अपनी मांगों को लेकर संथाली आदिवासी रैयत मूल विस्थापितों ने शनिवार से गिद्दी-सी में रोड सेल के वाहनों को अनिश्चितकाल के लिए रोक दिया है. मूल विस्थापितों ने चेतावनी दी है कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी, तब तक यहां पर रोड सेल चालू नहीं होने दिया जायेगा. संथाली आदिवासी रैयत मूल विस्थापित के समर्थक सुबह 7.30 बजे से गिद्दी सी कांटा घर के पास रोड सेल के वाहनों को रोक वहां पर जमे हुए है. संथाली आदिवासी मूल विस्थापित के रतिलाल मरांडी ने कहा कि गिद्दी सी से हमलोगों वर्षों पहले विस्थापित हुए है. रोड सेल में हमलोगों को तीन दंगल मिला है. इसमें 44 लोग शामिल है. कुछ महीनों से एक साजिश के तहत इसका लाभ नहीं मिल रहा है और उपेक्षित रखने की कोशिश की जा रही है. मूल विस्थापित के रतिलाल मरांडी ने कहा कि तीन माह पूर्व इसे लेकर हमलोगों ने आंदोलन किया था. उस दौरान स्थानीय पुलिस ने मामला सुलझाने का भरोसा दिया था, लेकिन अभी तक इस पर कोई उचित कदम नहीं उठाया गया है. रोड सेल संचालन समिति की नयी कमेटी भी हमारी मांगों के प्रति गंभीर नहीं है. आंदोलन को देखते हुए रोड सेल संचालन समिति व मूल विस्थापितों के बीच शनिवार को हुई वार्ता विफल रही. आंदोलन का नेतृत्व रतिलाल मरांडी, पतिलाल मांझी, राजू मांझी, सुखमल मरांडी, सुनील मरांडी, अनिल मरांडी, रमेश मरांडी, सोधन मांझी, महेश मरांडी, सीताराम, राहुल, तालो राम, दिनेश, छोटेलाल, अर्जुन, सुरेश, शिबू, गोपाल, संजय, ब्रजेश, राजेश, कुदुस, असलम, मोबिन, गुलाम मुस्तफा आदि कर रहे है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










