मनरेगा कूप ध्वस्त, दो घायल

Updated at :11 Jul 2015 8:04 PM
विज्ञापन
मनरेगा कूप ध्वस्त, दो घायल

11 चितरपुर ए- ध्वस्त मनरेगा कूप.दुलमी. दुलमी प्रखंड क्षेत्र के मदगी गांव के लाभुक सुशील महतो का मनरेगा कूप ध्वस्त हो गया है. जिसमें काम कर रहे दो मजदूर घायल हो गये. बताया जाता है कि कूप निर्माण में ईंट जोड़ाई का काम किया जा रहा था. इस बीच में बारिश होने से मिट्टी गिर […]

विज्ञापन

11 चितरपुर ए- ध्वस्त मनरेगा कूप.दुलमी. दुलमी प्रखंड क्षेत्र के मदगी गांव के लाभुक सुशील महतो का मनरेगा कूप ध्वस्त हो गया है. जिसमें काम कर रहे दो मजदूर घायल हो गये. बताया जाता है कि कूप निर्माण में ईंट जोड़ाई का काम किया जा रहा था. इस बीच में बारिश होने से मिट्टी गिर गयी व मनरेगा कूप ध्वस्त हो गया. जिससे सुशील महतो व मिस्त्री महेंद्र महतो घायल हो गये. दोनों घायल का इलाज स्थानीय स्तर पर किया गया. लाभुक ने बताया कि मनरेगा फंड से मात्र 15 हजार रुपये मिला है. राशि के अभाव में बरसात के पूर्व कूप निर्माण नहीं हो सका. उधर, आजसू के युवा प्रभारी सुधीर कुमार मंगलेश ने संबंधित विभाग से मनरेगा कूप निर्माण राशि समय पर देने व घायल लोगों का इलाज कराने की मांग की है. ज्ञात हो कि क्षेत्र के कई लाभुकों का कूप निर्माण राशि की अभाव में अधूरा पड़ा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola