बीमा योजनाओं को दी गयी जानकारी

4 -मौके पर उपस्थित लोग.भदानीनगर. स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण सेवा संघ रामगढ़ व राष्ट्रीय कृषि व ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के संयुक्त तत्वावधान में बीचा पंचायत भवन के सभागार में वित्तीय समावेशन व वित्तीय जागरूकता का एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया. मौके पर नाबार्ड के डीडीएम प्रमोद कुमार ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला. […]
4 -मौके पर उपस्थित लोग.भदानीनगर. स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण सेवा संघ रामगढ़ व राष्ट्रीय कृषि व ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के संयुक्त तत्वावधान में बीचा पंचायत भवन के सभागार में वित्तीय समावेशन व वित्तीय जागरूकता का एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया. मौके पर नाबार्ड के डीडीएम प्रमोद कुमार ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला. उन्होंने वित्तीय समावेशन व वित्तीय जागरूकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज हर व्यक्ति को बैंक से जुड़ना जरूरी हो गया है. इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति का व्यक्तिगत बैंक में खाता होना चाहिए, ताकि सरकार से मिलने वाली सरकारी वित्तीय सहायता आसानी से मिल सके. जिला समन्वयक रामगढ़ बीपी राणा ने 20 वर्ष से लेकर 70 वर्ष के लोगों को मिलने वाली विभिन्न तरह के बीमा योजनाओं की जानकारी दी. पतरातू प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार अभिनव स्वरूप ने खाद्य सुरक्षा योजना के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि वंचित व्यक्ति खाद्य सुरक्षा का फॉर्म भर कर संबंधित पंचायत में जमा करें, ताकि उन्हें लाभ मिल सके. इससे पूर्व अतिथियों को महिला स्वयं सहायता समूह के सदस्यों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया. मौके पर एलडीएम एसके नाग, बीओआइ पतरातू शाखा प्रबंधक राकेश आजाद, उमेश राम, सचिव बिलास साठे, भगवान दास अग्रवाल, मुखिया चरेंद्र बेदिया, परियोजना समन्वयक पिंटू लाल, मनोज देशमुख, वेद प्रकाश सिंह, कृष्णा सिंह, महावीर मुंडा, सीताराम मुंडा, रमेश बेदिया, गिरेंद्र कुमार, राम कुमार उरांव के अलावा बीचा, सुथरपुर, सालगो, अमझरिया, चिट्टो, अरमादाग, कोड़ी, कडरू, सांकी आदि गांव के कई ग्रामीण उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










