स्वयंसेवक शिक्षकों को दी गयी किताब

14, 406 निरक्षरों को साक्षर किया जायेगा: रामकुमार 11 गिद्दी 3-किताब देती मुखिया.गिद्दी(हजारीबाग). लोक शिक्षा केंद्र टोंगी में शनिवार को मुखिया संध्या देवी ने 65 स्वयंसेवक शिक्षकों के बीच किताब का वितरण किया. मिश्राइनमोढ़ा व डाड़ी पंचायत के कई केंद्रों में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी की उपस्थिति में स्वयंसेवक शिक्षकों ने नव साक्षरों की पढ़ाई शुरू […]
14, 406 निरक्षरों को साक्षर किया जायेगा: रामकुमार 11 गिद्दी 3-किताब देती मुखिया.गिद्दी(हजारीबाग). लोक शिक्षा केंद्र टोंगी में शनिवार को मुखिया संध्या देवी ने 65 स्वयंसेवक शिक्षकों के बीच किताब का वितरण किया. मिश्राइनमोढ़ा व डाड़ी पंचायत के कई केंद्रों में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी की उपस्थिति में स्वयंसेवक शिक्षकों ने नव साक्षरों की पढ़ाई शुरू की. मौके पर मुखिया संध्या देवी ने कहा कि निरक्षरों को साक्षर बनाने के लिए स्वयंसेवक शिक्षकों को किताब दी जा रही है. प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रामकुमार प्रसाद ने कहा कि डाड़ी व चुरचू प्रखंड में 14 हजार, 406 निरक्षरों को साक्षर करने का लक्ष्य रखा गया है. इसके लिए सभी केंद्रों में नव साक्षरों की पढ़ाई व किताबें वितरित कर दी गयी है. निरक्षरों को साक्षर करने के लिए 1441 स्वयं सेवक शिक्षक इस कार्य में लगे हुए हैं. प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी श्री प्रसाद ने बताया कि नव साक्षरों का प्री टेस्ट दो अगस्त को तथा फाइनल परीक्षा 23 अगस्त को होगी. उन्होंने बताया कि अगस्त माह के पहले सप्ताह में रांची में प्रेरकों का महासम्मेलन होने जा रहा है. इसमें प्रदेश भर के प्रेरक जुटेंगे. एक स्वयंसेवक शिक्षक को 10 निरक्षरों को साक्षर करने की जिम्मेवारी सौंपी गयी है. इस अवसर पर प्रेरक राजेश बेदिया, प्रेमशंकर झा, अंजु देवी, धनश्याम महतो, लीला देवी, उत्तम कुमार राय, अजय उरांव, सीमा सिंह, मुन्नी देवी, कल्याणी कुमारी, सचिता देवी, प्रमिला देवी, रीना सिंह, दीपा देवी, कविता कुमारी, खुशबू कुमारी, रविंद्र बेदिया आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










