सूर्या सीमेंट फैक्टरी में लूटपाट

Updated at :08 Jul 2015 10:05 PM
विज्ञापन
सूर्या सीमेंट फैक्टरी में लूटपाट

8 कुजू जी: तोड़ा गया ट्रांसफारमर.कुजू. रिवाल्वर के बल पर अपराधियों ने मंगलवार की रात सांडी तिलैया स्थित सूर्या सीमेंट फैक्टरी में लूटपाट करते हुए लाखो रुपये के कीमती कल पुरजे को अपने साथ ले गये. घटना की सूचना मिलते ही कुजू ओपी प्रभारी फैक्टरी पहुंच कर घटना की जानकारी ली. इस संबंध में फैक्टरी […]

विज्ञापन

8 कुजू जी: तोड़ा गया ट्रांसफारमर.कुजू. रिवाल्वर के बल पर अपराधियों ने मंगलवार की रात सांडी तिलैया स्थित सूर्या सीमेंट फैक्टरी में लूटपाट करते हुए लाखो रुपये के कीमती कल पुरजे को अपने साथ ले गये. घटना की सूचना मिलते ही कुजू ओपी प्रभारी फैक्टरी पहुंच कर घटना की जानकारी ली. इस संबंध में फैक्टरी प्रबंधन द्वारा मामला दर्ज कराया गया है. बताया जाता है कि 15/20 की संख्या में अपराधियों ने करीब 10 फीट ऊंचे चहार दीवारी को फांद कर फैक्टरी में प्रवेश कर गये. सुरक्षा में तैनात गार्ड हरिशंकर मांझी, सावन बेदिया व सुपरवाइजर हरि गोपाल मिश्रा को रिवाल्वर दिखा कर अपने कब्जे में करते हुए मारपीट की. साथ ही उनके मोबाइल को जब्त करते हुए रस्सी के सहारे बांध दिया. अपराधी रात करीब 11:30 बजे घुसे थे. अपराधियों ने फैक्टरी के कार्यालय व स्टोर रूम का ताला तोड़ कर उसके अंदर रखे सामानों को तितर-बितर कर दिया. साथ ही आवश्यक कल पूरजे लूट लिये. अपराधियों को भारी सामान ले जाने में परेशानी होने लगी, तो उन्होंने चहार दीवारी तोड़ कर चलते बने. बाद में बंधक बनाये गये कर्मियों को फैक्टरी परिसर में रह रहे लोगों ने मुक्त किया. फैक्ट्री से हथियारबंद अपराधियों ने 300 केवीए के ट्रांसफारमर को तोड़ कर उसके तांबे के क्वायल, 50 मीटर वेल्डिंग केबुल, गैस कटर एक पीस, रिंच सेट, कॉपर पत्ती, गेयर पीनियन, 100 केजी मोटर पत्ती, कॉन्टेक्ट मशीन में लगने वाले 50 केजी तांबे के तार सहित कई आवाश्यक वस्तु लूट ले गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola