कार्यालय भवन जर्जर, भयभीत रहते हैं कर्मी

8 घाटो – 2 घाटोटांड़. सीसीएल के परेज पूर्वी उत्खनन क्षेत्र अंतर्गत बैंक का भवन जर्जर हो गया है. ड्यूटी के समय कर्मचारियों के पास छत की सिलिंग टूट के गिरने से मंगलवार को एक कर्मचारी बाल- बाल बच गया . इसके कारण दो घंटे तक बैंक का काम बंद रहा . बैंक कर्मचारी अब […]
8 घाटो – 2 घाटोटांड़. सीसीएल के परेज पूर्वी उत्खनन क्षेत्र अंतर्गत बैंक का भवन जर्जर हो गया है. ड्यूटी के समय कर्मचारियों के पास छत की सिलिंग टूट के गिरने से मंगलवार को एक कर्मचारी बाल- बाल बच गया . इसके कारण दो घंटे तक बैंक का काम बंद रहा . बैंक कर्मचारी अब असुरक्षित महसूस कर रहे हैं . कभी भी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. इस संबंध में बैंक के मैनेजर मोहन चंद्र वास्के ने बताया कि इस बैंक में 20 हजार खाताधारी हैं. हर माह में पांच करोड़ का लेन-देन हो रहा है. इस क्षेत्र में मात्र यही एक बैंक है. सीसीएल क्षेत्र में होने के बावजूद सीसीएल प्रबंधन कोई ध्यान नहीं दे रहा है. इस बैंक की छत की मरम्मत को लेकर कई बार सीसीएल प्रबंधन को आवेदन दिया गया है, लेकिन प्रबंधन का कहना है कि वह मरम्मत करने में असमर्थ है . बैंक का दरवाजे- खिड़की की हालत खराब है. इस संबंध में परियोजना पदाधिकारी अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि बैंक की इस समस्या पर मैनेजर से बात करेंगे .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










