...वाहन की चपेट में आकर विक्षिप्त की मौत

Updated at :07 Jul 2015 7:04 PM
विज्ञापन
...वाहन की चपेट में आकर विक्षिप्त की मौत

कुजू. ओपी क्षेत्र के दिगवार 4/6 लेन सड़क पर सोमवार की रात्रि मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक को अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया. जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में कर ओपी परिसर ले आयी. तथा मंगलवार की सुबह अंत्यपरीक्षण के लिए हजारीबाग […]

विज्ञापन

कुजू. ओपी क्षेत्र के दिगवार 4/6 लेन सड़क पर सोमवार की रात्रि मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक को अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया. जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में कर ओपी परिसर ले आयी. तथा मंगलवार की सुबह अंत्यपरीक्षण के लिए हजारीबाग भेज दिया. बताया जाता है कि विक्षिप्त युवक को रितीका लाइन होटल के समीप रात्रि करीब दो बजे वाहन ने उसे चपेट में लिया. घटना के बाद लगातार जा रहे दर्जनों वाहन शव को कुचलते रहे. बाद में इसकी सूचना कुजू पुलिस को दी गयी. तब जाकर पुलिस ने छत- विक्षत शव को अपने कब्जे में किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola