विस्थापित संघर्ष मोरचा ने गिरफ्तारी की मांग की

Updated at :04 Jul 2015 9:04 PM
विज्ञापन
विस्थापित संघर्ष मोरचा ने  गिरफ्तारी की मांग की

4बीएचयू-4-शोक मनाते ग्रामीण.उरीमारी. विस्थापित संघर्ष मोरचा उरीमारी पोटंगा पंचायत की बैठक हेसाबेड़ा स्थित लेबर शेड में पंसस कानू मरांडी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में विसमो स्टीयरिंग कमेटी के अध्यक्ष अशोक सोरेन के निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया. मौके पर वक्ताओं ने कहा कि अशोक सोरेन की मोटरसाइकिल का चरका पत्थर चौक […]

विज्ञापन

4बीएचयू-4-शोक मनाते ग्रामीण.उरीमारी. विस्थापित संघर्ष मोरचा उरीमारी पोटंगा पंचायत की बैठक हेसाबेड़ा स्थित लेबर शेड में पंसस कानू मरांडी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में विसमो स्टीयरिंग कमेटी के अध्यक्ष अशोक सोरेन के निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया. मौके पर वक्ताओं ने कहा कि अशोक सोरेन की मोटरसाइकिल का चरका पत्थर चौक के पास मिलना व शव एक किमी दूर दामोदर नदी में मिलना हत्या की आशंका को दर्शाता है. वक्ताओं ने हजारीबाग जिला प्रशासन से अशोक सोरेन के हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की. कहा कि पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच करायी जाय. अशोक सोरेन के निधन से संगठन व विस्थापितों को भारी नुकसान हुआ है. बैठक में सीताराम किस्कू, अध्यक्ष विश्राम सोरेन, सचिव महादेव बेसरा, चरका करमाली, कजरू उरांव, महेश गंझू, दशाराम हेंब्रम, सुखदेव सोरेन, जतरू बेदिया, शिगू मांझी, जुगल सोरेन, संजय मुर्मू, सुकर गंझू, बासुदेव सोरेन, राजेंद्र किस्कू, राज कपुर सोरेन, दिनेश सोरेन, राकेश बेसरा, सीतामुनी देवी, गीता देवी, फूलमनी देवी, तेतरी देवी, बुधनी देवी, फूलमती देवी, रामवृक्ष सोरेन, सरोज मांझी आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola