बाक्स में) ओवरहेड तार गिरा, गरीब रथ रुकी, हादसा टला

दो घंटे तक बाधित रहा आवागमन बरकाकाना – मुरी रेलखंड के रायपुरा के समीप गिरा था तार युवक ने लाल झंडा दिखा कर टेन को रूकवाया कई लोगों की जान बची गोला.बरकाकाना – मुरी रेलखंड के रायपुरा के समीप ओवरहेड तार गिरने से गरीब रथ दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल -बाल बच गयी. बताया जाता है […]
दो घंटे तक बाधित रहा आवागमन बरकाकाना – मुरी रेलखंड के रायपुरा के समीप गिरा था तार युवक ने लाल झंडा दिखा कर टेन को रूकवाया कई लोगों की जान बची गोला.बरकाकाना – मुरी रेलखंड के रायपुरा के समीप ओवरहेड तार गिरने से गरीब रथ दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल -बाल बच गयी. बताया जाता है कि रायपुरा के समीप ओवरहेड तार गिरा हुआ था. इस बीच रायपुरा के बिनु महतो ने लाल झंडा दिखा कर टेन को रूकवाया. इससे एक बड़ा हादसा टल गया. मिली जानकारी के अनुसार, गरीब रथ (संख्या 12875 डाउन ) दिल्ली जा रही थी. इस बीच रायपुरा के समीप पोल नंबर 383/2 के समीप तार गिरा हुआ था. इस दौरान बिनु महतो ने गिरा हुआ तार देखा और समझदारी दिखाते हुए ट्रेन को लाल झंडा दिखा कर रूकवाया. इससे कई यात्रियों की जान बच गयी. उधर जेई अरविंद कुमार सिंह ने तार की मरम्मत की. इस दौरान लगभग दो घंटे ट्रेन का आवागमन बाधित रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










