आधार कार्ड के नाम पर 30-30 रुपये लिये, चंपत हो गये

Updated at :02 Jul 2015 11:05 PM
विज्ञापन
आधार कार्ड के नाम पर 30-30 रुपये लिये, चंपत हो गये

लइयो में दो युवकों ने कई लोगों को चपत लगायी. घाटोटांड़. लइयो पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र पर आधार कार्ड बनाने के नाम पर दो युवक ने गाव के दर्जनों परिवार से पैसा ठगा व चंपत हो गये. इस संबंध में गांव कई लोगों ने बताया कि लइयो बस्ती स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 58 पर दो […]

विज्ञापन

लइयो में दो युवकों ने कई लोगों को चपत लगायी. घाटोटांड़. लइयो पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र पर आधार कार्ड बनाने के नाम पर दो युवक ने गाव के दर्जनों परिवार से पैसा ठगा व चंपत हो गये. इस संबंध में गांव कई लोगों ने बताया कि लइयो बस्ती स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 58 पर दो कंप्यूटर लेकर युवक आये. गांव में घूम कर दोनों ने बताया कि जिस व्यक्ति का आधार कार्ड नहीं बना, वह व्यक्ति आंगनबाड़ी केंद्र पर आकर अपना आधार कार्ड बना लें. उसके बाद लोगों से 30-30 रुपये और एक फोटो मांगना शुरू का दिया. लोगों ने पूछा कि पैसा किस बात की ले रहे हैं, तो बोला कि इसकी आपको रसीद दी जायेगी. इस तरह दोनों युवकों ने कई लोगों से पैसे वसूले और कहा कि गुरुवार को रसीद देंगे . बुधवार की रात ही वहां से वह चंपत हो गया. इस संबंध में पूछे जाने पर सहायिका रंभा देवी व सेविका कविता देवी बताने में असमर्थता जाहिर की .

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola