बगडि़या ब्रदर्स के विरोध में बंट रहे परचे को लेकर बैठक

Updated at :02 Jul 2015 10:05 PM
विज्ञापन
बगडि़या ब्रदर्स के विरोध में बंट रहे परचे को लेकर बैठक

रामगढ़. बगडि़या ब्रदर्स के विरोध में बंट रहे परचे को लेकर गुरुवार को रामगढ़ के एसडीओ ने मुसलिम समुदाय के लोगों के साथ बैठक की. बैठक में बगडि़या ब्रदर्स व एक समाज को निशाना बना कर बांटे जा रहे परचे पर विचार-विमर्श किया गया. एसडीओ ने कहा कि इस तरह के परचे के बंटने से […]

विज्ञापन

रामगढ़. बगडि़या ब्रदर्स के विरोध में बंट रहे परचे को लेकर गुरुवार को रामगढ़ के एसडीओ ने मुसलिम समुदाय के लोगों के साथ बैठक की. बैठक में बगडि़या ब्रदर्स व एक समाज को निशाना बना कर बांटे जा रहे परचे पर विचार-विमर्श किया गया. एसडीओ ने कहा कि इस तरह के परचे के बंटने से आपसी सद्भावना पर असर पड़ता है. बैठक में मुसलिम समाज के लोगों ने कहा कि जो परचा बंट रहा है, इसमें बगडि़या ब्रदर्स व एक समाज के खिलाफ बातें लिखी गयी है. उस परचे से मुसलिम समुदाय का कोई लेना देना नहीं है. मुसलिम समुदाय रामगढ़ जिले में आपसी सद्भाव के साथ रहते आये हैं. किसी धर्म या जाति को समाज बांटने का अधिकार नहीं है. बैठक में लोगों ने अफवाहों से बचने की अपील की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola