प्राचार्य व प्रशासन का पुतला फूंका

Updated at :02 Jul 2015 10:05 PM
विज्ञापन
प्राचार्य व प्रशासन का पुतला फूंका

रामगढ़. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को सुभाष चौक पर धनबाद बीएड कॉलेज की प्राचार्य मीना श्रीवास्तव व धनबाद पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका. बताया गया कि एक जुलाई को धनबाद में परिषद के कार्यकर्ताओं व छात्रों को बेरहमी से पीटा गया. लाठी चार्ज के दोषियों को निलंबित करने की […]

विज्ञापन

रामगढ़. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को सुभाष चौक पर धनबाद बीएड कॉलेज की प्राचार्य मीना श्रीवास्तव व धनबाद पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका. बताया गया कि एक जुलाई को धनबाद में परिषद के कार्यकर्ताओं व छात्रों को बेरहमी से पीटा गया. लाठी चार्ज के दोषियों को निलंबित करने की मांग की गयी. पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व परिषद के रामगढ़ जिला संयोजक मनसु बेदिया कर रहे थे. जबकि कार्यक्रम में परिषद के हजारीबाग विभाग संयोजक राजेश ठाकुर विशेष रूप से मौजूद थे. पुतला दहन कार्यक्रम में दिलीप यादव, नीतीश कुमार, चंदन कुमार, राजू मुंडा, राहुल, बलवंत बेदिया, अंशु, कुश श्रीवास्तव आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola