डिप्लोमा कराने के नाम पर ठगी, थाने में रपट

फोटो फाइल : 2 चितरपुर ई, एफ इन छात्र से हुई ठगी गोला. गोला, चितरपुर प्रखंड के दर्जनों छात्रों के साथ डिप्लोमा कराने के नाम पर दलालों द्वारा ठगी किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संदर्भ में छात्रों द्वारा गोला थाना में आवेदन दिया गया है. आवेदन में कुम्हरदगा के नीतीश कुमार, […]
फोटो फाइल : 2 चितरपुर ई, एफ इन छात्र से हुई ठगी गोला. गोला, चितरपुर प्रखंड के दर्जनों छात्रों के साथ डिप्लोमा कराने के नाम पर दलालों द्वारा ठगी किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संदर्भ में छात्रों द्वारा गोला थाना में आवेदन दिया गया है. आवेदन में कुम्हरदगा के नीतीश कुमार, गौसा के राजकुमार, चितरपुर के अजीत कुमार चौधरी, सरगडीह के विकेट कुमार, अजय मुंडा, धनराज कुमार, विकास सहित कई लोगों के नाम शामिल हैं. आवेदन में कहा गया है कि मगनपुर निवासी कुतुबुद्दीन अंसारी ने छात्रों से तेलंगाना में डिप्लोमा डिग्री कराने के नाम पर हजारों रुपये राशि के साथ – साथ मूल्य प्रमाण पत्र ले लिया गया और छात्रों को श्री साई पॉलिटेक्निक कॉलेज में नामांकन कराने ले गये. छात्रों से 40 हजार रुपया में कोर्स पूरा करवाने की बात कही गयी थी. लेकिन कॉलेज में छात्रों से एक लाख रुपये की मांग की जाने लगी. इस कारण छात्र मजबूरी में घर लौट आये. उधर छात्रों को मूल प्रमाण पत्र भी वापस नहीं किया जा रहा है. जिससे छात्रों को काफी परेशानी हो रही है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है. इसकी सूचना रामगढ़ एसपी को भी दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










