ग्रामीणों ने जेइ के आवास का घेराव किया

Updated at :02 Jul 2015 10:05 PM
विज्ञापन
ग्रामीणों ने जेइ के आवास का घेराव किया

ट्रांसफारमर बदलने की मांग फोटो फाइल 2पीटीआर में आवास का घेराव करते ग्रामीणपतरातू.प्रखंड के पलानी महली टोला के ग्रामीणों ने गुरुवार को बिजली विभाग के जेइ शैलेश कुमार कच्छप के आवास का घेराव किया. ग्रामीणों ने उनके क्षेत्र में बिजली आपूर्ति करनेवाले ट्रांसफारमर को बदलने की मांग की. युवकों ने बताया कि 24 जून को […]

विज्ञापन

ट्रांसफारमर बदलने की मांग फोटो फाइल 2पीटीआर में आवास का घेराव करते ग्रामीणपतरातू.प्रखंड के पलानी महली टोला के ग्रामीणों ने गुरुवार को बिजली विभाग के जेइ शैलेश कुमार कच्छप के आवास का घेराव किया. ग्रामीणों ने उनके क्षेत्र में बिजली आपूर्ति करनेवाले ट्रांसफारमर को बदलने की मांग की. युवकों ने बताया कि 24 जून को ही बिजली गिरने के कारण 63 केवी का ट्रांसफारमर जल गया है. उस समय से वे लगातार कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन ट्रांसफारमर को बदलने की कार्रवाई अभी तक आरंभ नहीं हुई है. जेइ श्री कच्छप ने कहा कि इस संबंध में टीआरडब्लू हजारीबाग को जानकारी दी गयी है. इसमें लगभग एक सप्ताह का समय लगेगा. मौके पर दीपक कुमार महली, रघुनाथ महतो, राजेश महली, रवि मुंडा, बैजनाथ महली, रवींद्र उरांव, मनोज महतो, संजय मांझी आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola